ताजा खबरें | जल जीवन मिशन के तहत पिछले लगभग 3 साल में 6.57 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाया गया: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में पिछले 35 महीने में जल जीवन मिशन के तहत 6.57 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल का कनेक्शन दिया गया है।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में पिछले 35 महीने में जल जीवन मिशन के तहत 6.57 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल का कनेक्शन दिया गया है।

जलशक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने लोकसभा में बेनी बहनान और मोहम्मद फैजल के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

पटेल ने कहा कि भारत सरकार अगस्त 2019 से राज्यों के साथ साझेदारी में जल जीवन मिशन को लागू कर रही है जिसके तहत 2024 तक देश के हर ग्रामीण घर में जल से नल की आपूर्ति की जानी है।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की घोषणा के समय देश में कुल 18.93 करोड़ ग्रामीण परिवार थे जिनमें से 3.23 करोड़ के घरों में पाइपलाइन से पानी आता था। पटेल ने कहा कि पिछले 35 महीने में 6.57 करोड़ ग्रामीण घरों (34.32 प्रतिशत) में नल जल पहुंचाया गया है।

मंत्री ने कहा कि इस तरह आज की स्थिति में देश के कुल 19.15 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से

करीब 9.81 करोड़ (51.22 प्रतिशत) के घरों में नल से पानी आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\