देश की खबरें | एअर इंडिया के विमान में बिना पका खाना दिया गया, सीट भी गंदी थी : यात्री का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया की नयी दिल्ली-नेवार्क उड़ान की ‘बिजनेस’ श्रेणी के एक यात्री ने अपनी यात्रा को ‘‘दु:स्वप्न’’ बताते हुए आरोप लगाया है कि उसे एअरलाइन द्वारा ‘‘बिना पका हुआ’’ खाना परोसा गया, विमान की सीट खराब थी, सीट कवर गंदा था और यहां तक कि उसके सामान को भी क्षति पहुंचाई गई।

मुंबई, 17 जून टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया की नयी दिल्ली-नेवार्क उड़ान की ‘बिजनेस’ श्रेणी के एक यात्री ने अपनी यात्रा को ‘‘दु:स्वप्न’’ बताते हुए आरोप लगाया है कि उसे एअरलाइन द्वारा ‘‘बिना पका हुआ’’ खाना परोसा गया, विमान की सीट खराब थी, सीट कवर गंदा था और यहां तक कि उसके सामान को भी क्षति पहुंचाई गई।

शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किए गए एक पोस्ट में यात्री विनीत के. ने लिखा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एअरलाइन एतिहाद में सस्ती दर पर यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध होने के बावजूद उन्होंने एअर इंडिया को चुना क्योंकि यह अमेरिका के लिए बीच में कहीं रुके बिना, सीधी उड़ान सेवा संचालित करती है।

उन्होंने कहा, "कल की उड़ान किसी बुरे सपने से कम नहीं थी... बिजनेस श्रेणी में (टिकट) बुक किया था। लेकिन सीट साफ नहीं थी, खराब हालत में थी और 35 में से कम से कम 5 सीट बैठने के लायक नहीं थीं।"

इस मामले में एअर इंडिया की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं मिल पाई है।

विनीत ने विमान के उड़ान भरने में 25 मिनट के विलंब का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘विमान के उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद मैं तड़के तीन बजकर करीब 30 मिनट पर सोना चाह रहा था तो मुझे अहसास हुआ कि मेरी सीट को पूरी तरह खोलकर सोने के लिए बिस्तर का रूप नहीं दिया जा सकता क्योंकि सीट में यह प्रणाली काम ही नहीं कर रही थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ साल तक एमिरेट्स एअरलाइन के विमान से यात्रा करने के बाद हाल में मैंने एअर इंडिया को चुना क्योंकि न्यूयार्क, शिकागो और लंदन के लिए इसकी सीधी उड़ानें हैं।’’ उनके मुताबिक, वह इन जगहों की अक्सर यात्रा करते हैं।

विनीत के अनुसार, उन्होंने चालक दल से सीट बदलने का आग्रह किया और उन्हें दूसरी सीट मिल गई। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कुछ घंटे बाद मैं जाग गया। जो भोजन परोसा गया था वह पका हुआ नहीं था (एअर इंडिया में ऐसा कभी नहीं हुआ), फल खराब थे (विमान में सवार हर यात्री ने वापस कर दिए)।’’

आगे उन्होंने लिखा, ‘‘टीवी स्क्रीन काम नहीं कर रही थी। ऐसा नहीं है कि मैंने इसे देखा हो, केवल कोशिश की और इस पर त्रुटि वाला ‘नॉट फाउंड’ संदेश दिखा। इन सब के बाद रही-सही कसर तब पूरी हो गई जब उन्होंने मेरा सामान तोड़ दिया।’’

विनीत ने लिखा, ‘‘5,00,000 रुपये में खराब भोजन, खराब सीट, गंदा सीट कवर, खराब टीवी और फिर मेरे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।’’

मनीषा योगेश वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\