एजेंसी न्यूज

Road Accident: पेड़ से टकराया अनियंत्रित वाहन, 10 लोगों की मौत

पीलीभीत जिले के गजरौला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया जिससे उस पर सवार 10 लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य जख्मी हो गए.

Road Accident: पेड़ से टकराया अनियंत्रित वाहन, 10 लोगों की मौत
दुर्घटनाग्रस्त (Photo Credits: ANI)

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 23 जून : पीलीभीत जिले के गजरौला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया जिससे उस पर सवार 10 लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य जख्मी हो गए.

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह हादसा गजरौला थाना क्षेत्र के मालामुड़ इलाके में हुआ. वाहन में हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे 17 श्रद्धालु थे. वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया जिससे 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Maharashtra Political Crisis: शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने बागी गुट में शामिल होने की खबरों को खारिज किया

उन्होंने बताया कि इस हादसे में वाहन सवार सात अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).