एजेंसी न्यूज

Delhi: दिल्ली में अनियंत्रित बस सड़क किनारे बनी झुग्गियों में घुसी, पांच घायल

मध्य दिल्ली के रोहतक रोड पर मंगलवार को एक अनियंत्रित क्लस्टर बस सड़क पर टैक्सी से टकराने के बाद पास में बनी झुग्गियों में जा घुसी.

Delhi: दिल्ली में अनियंत्रित बस सड़क किनारे बनी झुग्गियों में घुसी, पांच घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

नयी दिल्ली, 10 जनवरी : मध्य दिल्ली के रोहतक रोड पर मंगलवार को एक अनियंत्रित क्लस्टर बस सड़क पर टैक्सी से टकराने के बाद पास में बनी झुग्गियों में जा घुसी. पुलिस ने बताया कि इस घटना में तीन साल के एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए.उन्होंने कहा कि घायलों की पहचान कला देवी (70), सुनीता (35), आरती (30) और आर्यन (3) - (सभी फुटपाथ पर बनी झुग्गियों में रहने वाले) और एक बस यात्री रमेश के तौर पर हुई है.

पुलिस ने कहा कि नांगलोई-पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन मार्ग की बस के चालक ने कमल टी-प्वाइंट से लिबर्टी सिनेमा की ओर जाते समय एक टैक्सी में टक्कर मारने के बाद वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे बनी झुग्गियों में जा घुसी. यह भी पढ़ें : Kanjhawala Case: कंझावला मामले में आरोपी आशुतोष भारद्वाज की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि सभी घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है. उन्होंने कहा, “टैक्सी चालक रितेश के बयान पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जिसके वाहन को टक्कर मारने के बाद बस फुटपाथ पर बनी झुग्गियों में जा घुसी थी.”

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).