Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी से कमिंस की फिटनेस को लेकर आशंका, जानें मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने क्या कहा

अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर आशंकायें पैदा हो गई है और मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि करने से इनकार कर दिया ।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo: @ESPNcricinfo)

सिडनी, नौ जनवरी: अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर आशंकायें पैदा हो गई है और मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि करने से इनकार कर दिया. कमिंस के टखने में सूजन है और वह पूरे सत्र में इस समस्या से जूझते नजर आये लेकिन भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला में टीम को 3 . 1 से जीत दिलाई.

यह भी पढें: Sri lanka vs Australia Test Series 2025: श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को बनाया टेस्ट कप्तान, नाथन मैकस्वीनी की वापसी, पैट कमिंस बाहर

बेली ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि कमिंस 19 फरवरी से शुरू हो रही चैम्पियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं. उन्होंने ‘नाइन डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा ,‘‘ अभी कुछ कह नहीं सकते. हमें इंतजार करना होगा और स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.’’

आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये टीम का ऐलान किया है जिसमें कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तान हैं. बेली ने कहा ,‘‘ पैट पितृत्व अवकाश पर हैं. उनके टखने में भी सूजन है लिहाजा उनका स्कैन कराया जायेगा. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.’’

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के श्रीलंका दौरे की टीम में नहीं होने पर बेली ने कहा ,‘‘ वह काफी मेहनत कर रहा है और उसकी चोट भी तेजी से ठीक हो रही है । श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिये वह समय पर फिट नहीं था लेकिन उम्मीद है कि चैम्पियंस ट्रॉफी तक पूरी तरह फिट हो जायेगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट, रयान रिकेल्टन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड