विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र ने देशों से सीरिया से 27000 बच्चों को अपने अपने यहां ले आने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वोरोनकोव ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक में कहा, ‘‘ अल होल (कैंप) में बच्चों की भयावह स्थिति आज दुनिया में सबसे ज्वलंत मुद्दों में एक है। 27000 बच्चे फंसे हुए एवं तकदीर के भरोसे हैं तथा इस बात की बड़ी आशंका है कि वे इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों का शिकार हो जायेंगे और शिविर में उनके दिलो-दिमाग में कट्टरपंथ का बीज बोये जाने का जोखिम है। ’’

वोरोनकोव ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक में कहा, ‘‘ अल होल (कैंप) में बच्चों की भयावह स्थिति आज दुनिया में सबसे ज्वलंत मुद्दों में एक है। 27000 बच्चे फंसे हुए एवं तकदीर के भरोसे हैं तथा इस बात की बड़ी आशंका है कि वे इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों का शिकार हो जायेंगे और शिविर में उनके दिलो-दिमाग में कट्टरपंथ का बीज बोये जाने का जोखिम है। ’’

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अधिकरियों के अनुसार सीरिया में शरणार्थियों एवं विस्थापितों के सबसे बड़े कैंप अल होल में करीब 62000 लोग हैं।

वोरोनकोव ने कहा कि शिविरों मे 60 देशों के बच्चे हैं जो सीरिया या शिविरों पर नियंत्रण रखने वाले संगठनों की नहीं, बल्कि संबंधित देशों की जिम्मेदारी हैं।

उन्होंने कहा कि रूस और कजाखस्तान समेत कई देशों ने करीब 1000 बच्चों एवं उनके परिवार के सदस्यों को अपने यहां बुला लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बात की हर कोशिश की जानी चाहिए कि बच्चे संस्थानों में नहीं रखे जाएं बल्कि उनके समुदायों में उनके परिवार के सदस्यों के साथ उनका पुनर्मिलन हो जाए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\