एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | संरा सुरक्षा परिषद रमजान के दौरान गाजा में संघर्षविराम के लिए प्रस्ताव पर मतदान को तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, अमेरिका ने चेताया है कि इस तरह के कदम से हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को रिहा कराने के इजराइल के प्रयासों को झटका लग सकता है।

विदेश की खबरें | संरा सुरक्षा परिषद रमजान के दौरान गाजा में संघर्षविराम के लिए प्रस्ताव पर मतदान को तैयार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हालांकि, अमेरिका ने चेताया है कि इस तरह के कदम से हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को रिहा कराने के इजराइल के प्रयासों को झटका लग सकता है।

परिषद में शनिवार को मतदान होने की संभावना है।

परिषद के 10 निर्वाचित सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को रूस और चीन का समर्थन प्राप्त है जबकि दोनों देशों ने शुक्रवार को गाजा में तत्काल युद्धविराम संबंधी एक अमेरिकी प्रस्ताव पर वीटो का इस्तेमाल किया था।

संयुक्त राष्ट्र में 22 देश के अरब समूह ने शुक्रवार रात एक बयान जारी कर परिषद के सभी 15 सदस्यों से ‘‘एकता व तत्परता के साथ कार्य करने, रक्तपात को रोकने, मानव जीवन की रक्षा करने’’ के संकल्प के साथ मतदान करने की अपील की।

क्षेत्र में रमजान की शुरुआत 10 मार्च को हुई और यह नौ अप्रैल को समाप्त होगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).