एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | मारियुपोल को खाली कराने के लिए रूस पर दबाव बनाए संयुक्त राष्ट्र महासचिव : यूक्रेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने सोमवार को समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं कि कीव की यात्रा से पहले मॉस्को का दौरा करने से संयुक्त राष्ट्र महासचिव युद्ध को लेकर रूस के झांसे में आ सकते हैं।

विदेश की खबरें | मारियुपोल को खाली कराने के लिए रूस पर दबाव बनाए संयुक्त राष्ट्र महासचिव : यूक्रेन

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने सोमवार को समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं कि कीव की यात्रा से पहले मॉस्को का दौरा करने से संयुक्त राष्ट्र महासचिव युद्ध को लेकर रूस के झांसे में आ सकते हैं।

उन्होंने कहा, "कई अन्य विदेशी अधिकारी मॉस्को की यात्रा करने के बाद रूस के झांसे में फंस गए थे और रूसी कूटनीति की सर्वोच्चता दिखाने की कोशिश के तहत ही व्यवहार करने लगे। ये विदेशी अधिकारी दुनिया को बताने की कोशिश करने लगे कि रूस को लेकर कैसे व्यवहार किया जाए।"

दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि गुतारेस को केवल एक ही विषय पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और वह यह कि मारियुपोल को खाली कराना है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री के मुताबिक, मारियुपोल में अभी भी करीब एक लाख लोग फंसे हुए हैं, जबकि एक स्टील संयंत्र में भी यूक्रेन के सैनिक मौजूद हैं, जो रूसी सेना के खिलाफ डटे हुए हैं।

उन्होंने कहा, "यह वास्तव में कुछ ऐसा है, जो संयुक्त राष्ट्र करने में सक्षम है। और अगर वह राजनीतिक इच्छाशक्ति, चरित्र और अखंडता का प्रदर्शन करता है तो मुझे उम्मीद है कि यह हमें एक कदम आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।"

यूक्रेन के विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले ही अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कीव का दौरा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).