हालांकि मॉस्को उस पत्र से संतुष्ट नहीं है जो संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस सप्ताह की शुरुआत में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को भेजा था।
लावरोव ने तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान के साथ बैठक के बाद बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने अंकारा को एक सूची दी है जिसमें यूक्रेन से खेप फिर से शुरू करने के लिए पश्चिमी देशों द्वारा उठाये जाने वाले कदमों का उल्लेख किया गया है।
संयुक्त राष्ट्र और तुर्किये ने जुलाई 2022 में एक समझौते की मध्यस्थता की थी जिससे यूक्रेन को काला सागर के तीन बंदरगाहों से अनाज और अन्य खाद्य पदार्थ की खेप भेजने की अनुमति मिल गई। संयुक्त राष्ट्र और रूस के बीच एक अलग ज्ञापन में मास्को के अनाज और उर्वरक की खेप विश्व बाजारों में भेजने में आने वाली बाधाओं को दूर करने का वादा किया गया।
यह समझौता रूस के 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर आक्रमण के बाद हुआ था, जिससे वैश्विक खाद्य पदार्थों की कीमते आसमान पर पहुंच गई थीं क्योंकि दोनों देश दुनिया के लिए अनाज के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं।
गुतारेस ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने लावरोव को "ठोस प्रस्तावों के साथ एक पत्र लिखा था, जो काला सागर पहल के नवीनीकरण के लिए स्थितियां बनाने की अनुमति देता है।"
उन्होंने इस संबंध में और कोई विवरण दिये बिना कहा, "हमारे पास रूसी खाद्य और उर्वरकों की पर्याप्त कीमतों पर वैश्विक बाजारों में प्रभावी, या अधिक प्रभावी पहुंच के लिए कुछ ठोस समाधान हैं।"
रूस ने काला सागर अनाज पहल को जुलाई में निलंबित कर दिया था। इसने बार-बार इसकी शिकायत की कि यूक्रेन समझौते से बड़े पैमाने पर अमीर देशों को लाभ हुआ, और रूस को अपने उर्वरक और अनाज की खेप के लिए वित्तपोषण, बीमा और शिपिंग प्राप्त करने में अभी भी कठिनाइयां हो रही हैं।
तुर्किये के मंत्री फिदान ने संवाददाताओं से कहा कि मॉस्को में लावरोव के साथ उनकी बैठक तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच काला सागर रिसॉर्ट शहर सोची में आगामी बैठक की "तैयारी" के सिलसिले में थी।
अनाज सौदे को "काफी जटिल काम" बताते हुए फिदान ने कहा कि जब एर्दोआन और पुतिन मिलेंगे तो वे "अधिक रणनीतिक और राजनीतिक दृष्टिकोण अपनाएंगे।"
फिदान एक सितंबर को रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से भी मिलने वाले हैं, जो समझौते की बातचीत में शामिल थे।
लावरोव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसे ही बातचीत ठोस निर्णय में बदल जाएगी, हम उसी दिन अनाज पैकेज के यूक्रेनी हिस्से को फिर से शुरू करने के लिए तैयार होंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY