विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बेरूत बंदरगाह विस्फोट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बेरूत बंदरगाह पर चार अगस्त 2020 को हुए विस्फोट को दुनिया के सबसे बड़े गैर परमाणु विस्फोटों में से एक बताया गया है। इसने लेबनान की राजधानी को तबाह कर दिया था और कम से कम 216 लोगों की मौत हुई थी तथा हजारों लोग जख्मी हो गए थे।

बेरूत बंदरगाह पर चार अगस्त 2020 को हुए विस्फोट को दुनिया के सबसे बड़े गैर परमाणु विस्फोटों में से एक बताया गया है। इसने लेबनान की राजधानी को तबाह कर दिया था और कम से कम 216 लोगों की मौत हुई थी तथा हजारों लोग जख्मी हो गए थे।

लेबनान के दौरे पर आए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बारिश के बीच विस्फोट स्मारक पर पुष्प चक्र रखा। इस स्मारक पर विस्फोट में मारे गए लोगों के नाम हैं।

यह विस्फोट बंदरगाह पर सालों से रखे अमोनियम नाइट्रेट में हुआ था। घटना की जांच के लिए सरकार ने आयोग गठित किया था।

गुतारेस ने लेबनान की संसद के अध्यक्ष निबाह बेर्री से मुलाकात के बाद कहा, “ मैं लोगों की पीड़ा को जानता हूं और मैं यह भी जानता हूं कि लोग सच जानना चाहते हैं और लोग चाहते हैं कि उचित जवाबदेही तय हो।”

उन्होंने कहा, “ मैं घटना के सभी पीड़ितों के साथ अपनी एकजुटता प्रकट करता हूं।”

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now