विदेश की खबरें | संरा प्रमुख ने हैती में आपराधिक गिरोहों से निपटने के लिए विशेष पुलिस बल और सैन्य समर्थन मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संरा महासचिव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को लिखे एक 12 पन्नों के पत्र में कहा कि हैती में सुरक्षा हालात को देखते हुए स्थिति सामान्य करने के लिए वहां कई कठोर कानून प्रवर्तन उपायों की जरूरत पड़ेगी, जिसमें भारी हथियारों से लैस गिरोहों के खात्मे के लिए पुलिस अभियानों में बल का सक्रिय उपयोग भी शामिल है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संरा महासचिव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को लिखे एक 12 पन्नों के पत्र में कहा कि हैती में सुरक्षा हालात को देखते हुए स्थिति सामान्य करने के लिए वहां कई कठोर कानून प्रवर्तन उपायों की जरूरत पड़ेगी, जिसमें भारी हथियारों से लैस गिरोहों के खात्मे के लिए पुलिस अभियानों में बल का सक्रिय उपयोग भी शामिल है।

सुरक्षा परिषद ने 14 जुलाई को एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके जवाब में यह पत्र आया है। सुरक्षा परिषद ने गुतारेस को हैती के सशस्त्र आपराधिक गिरोहों से निपटने में मदद करने के लिए 30 दिनों के भीतर गैर-संयुक्त राष्ट्र के एक बहुराष्ट्रीय बल सहित सभी विकल्पों पर गौर करने को कहा था।

गुतारेस ने अंतरराष्ट्रीय बल का नेतृत्व करने के केन्या के फैसले के साथ-साथ बहामास, जमैका के समर्थन और बल में योगदान देने के एंटीगुआ और बारबुडा की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने अन्य देशों, विशेषतौर पर अमेरिका से इस पहल में योगदान देने का आग्रह किया।

'ह्यूमन राइट्स वॉच' के मुताबिक, गिरोहों ने हैती पुलिस को बेबस कर दिया है और विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि अब राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस के करीब 80 फीसदी हिस्से पर गिरोह का नियंत्रण है। 1.10 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले इस देश में सिर्फ 10 हजार पुलिस अधिकारी है और जनवरी से जून तक 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

गुतारेस ने कहा कि सशस्त्र गिरोहों ने राजधानी को चारों ओर से घेर लिया है, जिसकी वजह से देश के उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी इलाकों से मुख्य सड़कों का संपर्क टूट गया है। वहीं मध्य हैती के आर्टिबोनाइट क्षेत्र और अन्य इलाकों में हिंसा फैलने की वजह से जरूरी सामान की आपूर्ति बाधित हो रही है।

उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें बताया गया कि गिरोह सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों और उनके घरों पर गोलियां बरसा रहे हैं, सार्वजनिक वाहनों में लोगों को जिंदा जला रहे हैं, प्रतिद्वंदी गुट के लड़ाकों को फांसी दे रहे हैं, गिरोहों में बच्चों को शामिल कर रहे हैं और महिलाओं व लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज