विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ‘नस्लवाद का प्लेग’ समाप्त करने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र में भी नस्लवाद की मौजूदगी को स्वीकार करते हुए इसके प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने नस्लीय भेदभाव के ‘‘प्लेग’’ को समाप्त करने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र, 10 जून संयुक्त राष्ट्र में भी नस्लवाद की मौजूदगी को स्वीकार करते हुए इसके प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने नस्लीय भेदभाव के ‘‘प्लेग’’ को समाप्त करने की अपील की है।

उन्होंने ‘‘पुलिस की बर्बरता के कारण’’ अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की ‘‘हत्या के कृत्य’’ की घटना पर हैरानी जताई।

यह भी पढ़े | George Floyd Laid To Rest: जॉर्ज फ्लॉयड को ह्यूस्टन में दफनाया गया.

फ्लॉयड की हत्या के कारण कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच अमेरिका समेत दुनियाभर में प्रदर्शन हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पिछले सप्ताह टाउन हॉल की बैठक में ये टिप्पणियां कीं, जो मंगलवार को जारी की गईं। इसके अलावा गुतारेस ने नस्लवाद को लेकर संयुक्त राष्ट्र के स्टाफ को पत्र भी लिखा।

यह भी पढ़े | पाकिस्तानी पत्रकार का सनसनीखेज ट्वीट- कराची में पाकिस्तानी एयरफोर्स करती रही पेट्रोलिंग, ट्विटर यूजर्स ने किया शहर में रातभर ब्लैक आउट और भारतीय वायुसेना के विमान को देखने का दावा.

गुतारेस ने बैठक में कहा, ‘‘नस्लवाद हर जगह मौजूद है। यह संयुक्त राष्ट्र में भी मौजूद है... भेदभाव, उत्पीड़न और शक्तियों के दुरुपयोग के संबंध में हमारी मजबूत नीतियां हैं... लेकिन हमने नस्लभेद के विशेष प्रश्न पर संगठन में उतना ध्यान नहीं दिया है।’’

गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र में नस्लवाद के प्रश्न पर ईमानदारी से चर्चा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि फ्लॉयड की हत्या की बर्बर घटना को लेकर दुनियाभर के लोग स्तब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के अलावा देशों के सामने मौजूद दूसरी महत्वपूर्ण एवं बड़ी चुनौती ‘‘नस्लवाद का प्लेग है जिसके कारण पुलिस की बर्बरता जैसे घातक कृत्य को अंजाम दिया गया और इसका अमेरिका एवं अब दुनियाभर के शहरों में व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\