एजेंसी न्यूज

अमेरिका: UN सुरक्षा परिषद ने मुंबई हमले के साजिशकर्ता लख्वी को महीने में डेढ़ लाख रुपये खर्च की दी मंजूरी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति ने घोषित आतंकवादी और मुंबई हमले के साजिशकर्ता जकी-उर-रहमान लख्वी को महीने में डेढ लाख पाकिस्तानी रुपये का खर्च देने की अनुमति दे दी है. लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा से जुड़े होने तथा आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण 60 वर्षीय लख्वी को संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2018 में आतंकवादी घोषित किया था.

अमेरिका: UN सुरक्षा परिषद ने मुंबई हमले के साजिशकर्ता लख्वी को महीने में डेढ़ लाख रुपये खर्च की दी मंजूरी
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (Photo Credit- Twitter)

संयुक्त राष्ट्र, 12 दिसंबर: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति ने घोषित आतंकवादी और मुंबई हमले के साजिशकर्ता जकी-उर-रहमान लख्वी (Zaki-ur-Rehman Lakhvi) को महीने में डेढ लाख पाकिस्तानी रुपये का खर्च देने की अनुमति दे दी है. सूत्रों ने बताया कि प्रतिबंध समिति ने खर्च की राशि को इस सप्ताह मंजूरी देते हुए लख्वी के बैंक खाते से यह धन निकालने की अनुमति दी है.

संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद से लख्वी के बैंक खाते से लेन देन पर रोक लगा दी गई थी. परिषद से मिली मंजूरी के अनुसार, लख्वी को दवाओं के लिए 45हजार, भोजन के लिए 50 हजार, जन सुविधाओं के लिए 20 हजार, वकील की फीस के लिए 20 हजार और परिवहन के लिए 15 हजार रुपये निकालने की अनुमति होगी.

यह भी पढ़ें: Terror Alert in Mumbai: खुफिया विभाग ने दी इनपुट, मुंबई में हो सकता आतंकी हमला, शहर में ड्रोन उड़ाने पर लगाई पाबंदी

लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा से जुड़े होने तथा आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण 60 वर्षीय लख्वी को संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2018 में आतंकवादी घोषित किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).