देश की खबरें | उमेश मिश्रा राजस्थान के नए डीजीपी होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1989 बैच के अधिकारी उमेश मिश्रा राजस्थान के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार रात इस संबंध में आदेश जारी किया।
जयपुर, 28 अक्टूबर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1989 बैच के अधिकारी उमेश मिश्रा राजस्थान के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार रात इस संबंध में आदेश जारी किया।
आदेश के मुताबिक, मिश्रा मौजूदा डीजीपी एमएल लाठर की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।
वह इस समय पुलिस महानिदेशक (खुफिया) के पद पर तैनात हैं। उन्हें दो साल के लिए या आगामी आदेशों तक डीजीपी नियुक्त किया गया है।
मौजूदा डीजीपी लाठर तीन नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
इसके साथ ही मिश्रा को भारतीय पुलिस सेवा के शीर्ष वेतनमान (पे मैट्रिक्स में लेवल 17) में भी पदोन्नत किया गया है।
मिश्रा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस और एसओजी) और भरतपुर के पुलिस महानिरीक्षक आदि पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। वह कोटा, भरतपुर, पाली और चूरू में पुलिस अधीक्षक के पद पर भी रह चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

