एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन के अधिकारी ने घायलों की निकासी के लिए रूस पर दबाव बनाने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मारियुपोल के अजोवस्टाल इस्पात संयंत्र में बृहस्पतिवार को भारी गोलाबारी हुई। रूसी सैनिकों ने शहर में प्रतिरोध के आखिरी ठिकाने को अपने कब्जे में लेने का भरपूर प्रयास किया और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह पर पूरा नियंत्रण बना लिया।

विदेश की खबरें | यूक्रेन के अधिकारी ने घायलों की निकासी के लिए रूस पर दबाव बनाने का आग्रह किया

मारियुपोल के अजोवस्टाल इस्पात संयंत्र में बृहस्पतिवार को भारी गोलाबारी हुई। रूसी सैनिकों ने शहर में प्रतिरोध के आखिरी ठिकाने को अपने कब्जे में लेने का भरपूर प्रयास किया और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह पर पूरा नियंत्रण बना लिया।

इस्पात संयंत्र परिसर में बंकर में यूक्रेन के सैकड़ों सैनिक छिपे हुए हैं, जिनमें से कई घायल हैं। सैनिकों के साथ कुछ आम नागरिक भी हैं। यूक्रेन की अजोव रेजीमेंट के डिप्टी कमांडर कैप्टन स्वियातोस्लाव पालमार ने बृहस्पतिवार को इस्पात संयंत्र के बंकर से जारी एक वीडियो बयान में कहा कि ‘‘घायल सैनिक उचित इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर मर रहे हैं।’’

उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मदद का अनुरोध किया है ताकि घायलों को बंकर से निकाला जा सके।

रूस ने कहा है कि उसके सैनिक इस्पात संयंत्र के बंकर में नहीं घुसे हैं लेकिन पालमार ने कहा कि रूसी सैनिक संयंत्र में गोलाबारी कर रहे हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध के महत्वपूर्ण घटनाक्रम :

-बेलारूस ने माना कि रूस की ओर से शुरू किया गया युद्ध ‘‘लंबा खिंच गया’’

-मारियुपोल इस्पात संयंत्र में रूसी सैनिकों की घेराबंदी तेज, यूक्रेन के सैनिकों का प्रतिरोध

-मारियुपोल में हमले में 600 लोगों की मौत के प्रमाण मिले हैं

अन्य घटनाक्रम :

कोपेनहेगन, फिनलैंड ने यूक्रेन को और रक्षा उपकरण भेजने का फैसला किया है। फिनलैंड के रक्षा मंत्री एंटी काईकोनेन ने एक बयान में कहा, ‘‘हम यूक्रेन को भेजी जाने वाली रक्षा सहायता को बढ़ाएंगे।’’

किस तरह के रक्षा उपकरण भेजे जाएंगे, इस बारे में विवरण नहीं दिया गया है।

विलिनियस : लिथुआनियाई-पोलिश प्राकृतिक गैस ट्रांसमिशन पाइपलाइन का उद्घाटन बृहस्पतिवार को किया गया। रूसी ऊर्जा स्रोतों से निर्भरता घटाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

कोपेनहेगन: डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस ने मास्को में डेनमार्क के दूतावास से चार राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला किया है।

रूस ने कहा कि डेनमार्क के सात राजनयिकों को निष्कासित कर दिया गया। हालांकि, डेनमार्क के मीडिया ने कहा कि इनमें से चार राजनयिक और तीन अन्य बिना राजनयिक दर्जा वाले कर्मचारी शामिल हैं। उन्हें दो सप्ताह के भीतर देश छोड़ना होगा।

पेरिस: फ्रांस की पारिस्थितिकी मंत्री बारबरा पोमपिली ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि यूरोपीय संघ के 27 देश रूस से तेल आयात पर प्रस्तावित प्रतिबंध के लिए जल्द ही सहमत हो जाएंगे।

कीव : पूर्वी यूक्रेन में पिछले 24 घंटों में रूसी सैनिकों की गोलाबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 25 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लुहांस्क के क्षेत्रीय गवर्नर सेरही हैदई ने कहा कि रूसी सैनिकों ने बुधवार को इस क्षेत्र में 24 बार गोलाबारी की, जिसमें सेवेरोदोनेत्सक, लिसिचन्स्क, गिर्स्के और पोपसना शहरों को निशाना बनाया। गोलाबारी में कम से कम 23 मकानों को नुकसान पहुंचा और पांच लोगों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).