एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | मॉस्को पर यूक्रेनी ड्रोन हमले को नाकाम किया गया : रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने कहा कि हमले के चलते शहर के एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कुछ देर के लिए बंद किया गया था।

विदेश की खबरें | मॉस्को पर यूक्रेनी ड्रोन हमले को नाकाम किया गया : रूस
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने कहा कि हमले के चलते शहर के एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कुछ देर के लिए बंद किया गया था।

निजी बल ‘वैग्नर’ के प्रमुख द्वारा रूस के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने के लगभग 11 दिन बाद मॉस्को पर ड्रोन के जरिये हमले का यह पहला मामला सामने आया है।

हालांकि, यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी क्षेत्र पर हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को के बाहरी इलाके में पांच में से चार ड्रोन को नष्ट कर दिया गया जबकि एक ड्रोन को तकनीकी मदद से निष्क्रिय किया गया।

मॉस्को के मेयर सर्गेई एस. ने कहा कि इस हमले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

ड्रोन हमले के कारण अधिकारियों को मॉस्को के नुकोवो हवाई अड्डे पर उड़ानों को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करना पड़ा और उड़ानों को दो अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा। नुकोवो मॉस्को से लगभग 15 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).