विदेश की खबरें | यूक्रेन के राष्ट्रपति ने युद्ध की वर्षगांठ पर जीत का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शुक्रवार को यूक्रेन पर रूस के हमले को एक साल हो गया। यह ऐसा युद्ध है जिसका अभी कोई समाधान नजर नहीं आ रहा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शुक्रवार को यूक्रेन पर रूस के हमले को एक साल हो गया। यह ऐसा युद्ध है जिसका अभी कोई समाधान नजर नहीं आ रहा।

जेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि यह युद्ध द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा और घातक युद्ध है। उन्होंने इसे रूस द्वारा फैलाया गया आतंक करार दिया।

उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता कि कल क्या होगा, लेकिन हम स्पष्ट रूप से समझते हैं कि प्रत्येक कल के लिए आपको लड़ने की जरूरत है...और हम लड़े हैं।"

जेलेंस्की ने ट्वीट किया कि यूक्रेनवासियों ने खुद को ‘‘अजेय’’ साबित किया है। उन्होंने बीते वर्ष को ‘‘दर्द, दुख, विश्वास और एकता का वर्ष’’ कहा। उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि 2023 हमारी जीत का वर्ष होगा।’’

यूक्रेनवासियों ने युद्ध में मारे गए हजारों लोगों की याद में मोमबत्ती जुलूस और शोक सभाओं का आयोजन किया, विशेष रूप से पूर्वी यूक्रेन में जहां लड़ाई में हर समय मृतकों की संख्या बढ़ रही है।

ऐसी चिंताएं थीं कि इस दिन रूस यूक्रेन के खिलाफ मिसाइल हमले और तेज कर सकता है। लेकिन गनीमत यह रही कि राजधानी कीव में रात भर हवाई हमले की चेतावनी सुनाई नहीं दी और सुबह शांति रही।

यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों की याद में विदेशों में भी श्रद्धांजलि दी गई। पेरिस में एफिल टावर को यूक्रेन के रंगों- पीले और नीले रंग में रोशन किया गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\