देश की खबरें | यू्क्रेन की उप विदेश मंत्री जापारोवा ने भारत के साथ द्विपक्षीय सम्पर्क, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन की प्रथम उप विदेश मंत्री एमिन जापारोवा ने सोमवार को विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा से द्विपक्षीय सम्पर्क और सहयोग को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा की तथा आपसी हितों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किये।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल यूक्रेन की प्रथम उप विदेश मंत्री एमिन जापारोवा ने सोमवार को विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा से द्विपक्षीय सम्पर्क और सहयोग को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा की तथा आपसी हितों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किये।

यूक्रेन की प्रथम उप विदेश मंत्री एमिन जापारोवा चार दिवसीय यात्रा पर भारत आई हैं।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने जापारोवा के साथ बैठक पर ट्वीट में कहा, ‘‘ यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन जापारोवा का स्वागत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। हमने अपने अपने विचार साझा किए। ’’

उन्होंने कहा कि हमने आगे बढ़ते हुए द्विपक्षीय सम्पर्क और सहयोग के बारे में चर्चा की।

वहीं, जापारोवा ने अपने ट्वीट में कहा कि विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा से नयी दिल्ली में चर्चा की और बिना उकसावे के आक्रमण से निटपने के यूक्रेन के प्रयासों की जानकारी दी।

इससे पहले, भारत आने पर यूक्रेन की प्रथम उप विदेश मंत्री ने ट्वीट में कहा कि भारत की यात्रा पर आकर प्रसन्न हूं जो ऐसी धरती है जिसने अनेक संतों, साधुओं और गुरूओं को जन्म दिया।

ज्ञात हो कि यूक्रेन की विदेश मामलों की प्रथम उप मंत्री एमीन जापारोवा 12 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि जापारोवा और वर्मा के बीच बातचीत में दोनों पक्षों के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के साथ यूक्रेन की मौजूदा स्थिति और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किये जाने की उम्मीद है।

जापारोवा का विदेश राज्य मंत्री एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। वे उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री से भी मुलाकात करेंगी।

पिछले साल फरवरी में यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ही यूक्रेन के नेता वोलोदिमीर जेलेंस्की से कई बार बात की है।

हालांकि, भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा नहीं की है। भारत का कहना है कि संकट को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत यूक्रेन के साथ मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध और बहुमुखी सहयोग साझा करता है।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था, "कूटनीतिक संबंध स्थापित करने के पिछले 30 वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग ने व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। यह यात्रा आपसी समझ और हितों को आगे बढ़ाने का एक अवसर होगी।’’

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now