देश की खबरें | यूक्रेन क्षेत्रीय अखंडता पर समझौता नहीं करेगा: विदेश मंत्री सिबिहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन रूस के साथ अपने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है लेकिन वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करेगा।

नयी दिल्ली, 18 मार्च यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन रूस के साथ अपने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है लेकिन वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करेगा।

यहां ‘रायसीना डायलॉग’ के एक संवाद सत्र के दौरान सिबिहा ने यह भी कहा कि प्रस्तावित युद्धविराम पर स्पष्ट स्थिति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत के बाद सामने आने की संभावना है।

दोनों नेताओं के बीच मंगलवार देर शाम बातचीत होने वाली है।

सिबिहा ने कहा कि दीर्घकालिक और टिकाऊ शांति हासिल करना वैश्विक हित में होगा।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन शांति पहल का विरोधी नहीं है क्योंकि उसने रूस के साथ 30 दिन के युद्ध विराम के अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। साथ ही, सिबिहा ने यह भी कहा कि यूक्रेन अपनी क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम रूस द्वारा कब्जाए गए क्षेत्र के किसी भी हिस्से को कभी मान्यता नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमला करके रूस ने कोई रणनीतिक लक्ष्य हासिल नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी