जरुरी जानकारी | यूक्रेन युद्ध, बढ़ती मुद्रास्फीति वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिये बड़ा खतरा: आईएमएफ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण 186 देशों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आयी है। युद्ध ने ऊर्जा और अनाज के वैश्विक व्यापार को बाधित किया है। अफ्रीका और पश्चिम एशिया में खाने के सामान की कमी का खतरा है।
आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण 186 देशों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आयी है। युद्ध ने ऊर्जा और अनाज के वैश्विक व्यापार को बाधित किया है। अफ्रीका और पश्चिम एशिया में खाने के सामान की कमी का खतरा है।
उन्होंने वाशिंगटन में आईएमएफ और विश्व बैंक की अगले सप्ताह होने वाली बैठकों से पहले यह बात कही।
जॉर्जिवा ने कहा कि 2020 की महामारी के कारण उत्पन्न मंदी से अर्थव्यवस्थाओं में अप्रत्याशित रूप से मजबूत पुनरुद्धार हुआ। इसने कंपनियों को अचंभित किया और वे मजबूत ग्राहक मांग को पूरा करने में असमर्थ रहीं, जिससे कीमतें बढ़ी हैं। मुद्रास्फीति वैश्विक पुनरुद्धार के लिए एक बड़ा झटका है। ऊंची महंगाई को देखते हुए विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने विश्व अर्थव्यवस्था के भू-राजनीतिक खंडों में बंटने को लेकर चेतावनी भी दी। एक तरफ जहां पश्चिमी देश रूस पर दूरगामी प्रभाव वाले प्रतिबंध लगा रहे हैं वहीं चीन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले के कदम का समर्थन किया है।
आईएमएफ प्रमुख ने कहा कि वैश्विक सहयोग टूटने से सामूहिक रूप से समृद्ध होने के जोखिम से इनकार नहीं किया जा सकता है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)