विदेश की खबरें | यूक्रेन: बंकर में छिपे लोगों ने लगाई मदद की गुहार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मदद की गुहार वाला एक वीडियो रविवार को ‘एज़ोव बटालियन’ द्वारा जारी किया गया, जो कि ‘एज़ोवस्ताल स्टीलवर्क्स’ में तैनात यूक्रेनी बलों में शामिल है, जहां सैनिकों और नागरिकों ने रूसी हमले से बचने के लिए पनाह ली है।
मदद की गुहार वाला एक वीडियो रविवार को ‘एज़ोव बटालियन’ द्वारा जारी किया गया, जो कि ‘एज़ोवस्ताल स्टीलवर्क्स’ में तैनात यूक्रेनी बलों में शामिल है, जहां सैनिकों और नागरिकों ने रूसी हमले से बचने के लिए पनाह ली है।
समूह के डिप्टी कमांडर सियावातोस्लाव पालमर ने बताया कि यह वीडियो रविवार को संयंत्र में बनाया गया।
वीडियो में, कुछ बच्चों को ईस्टर के मौके पर उपहार दिए जाते दिखाया गया है। इसमें एक बच्चा घर पर बना ‘डायपर’ पहने दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक महिला ने विश्व नेताओं से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि वह और संयंत्र में मौजूद अन्य लोग बमबारी से परेशान हो चुके हैं और अब आजादी चाहते हैं।
नम आंखों के साथ उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपने शहर और अपने देश में रहना चाहते हैं। हम हमारे देश में लगातार बमबारी और हवाई हमलों से परेशान हो चुके हैं। यह कब तक चलता रहेगा?’’
उन्होंने कहा, ‘‘ बच्चे लगातार रो रहे हैं ... वे खेलना चाहते हैं, जीना चाहते हैं। इस आक्रामकता को बंद करें। मैं सभी से हमारी मदद करने की अपील करती हूं। हमें आजाद करें।’’
एक अन्य महिला ने कहा कि संयंत्र में 600 नागरिक हैं और बिना भोजन, पानी के रह रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)