विदेश की खबरें | यूक्रेन को मिली अमेरिका की पैट्रियट मिसाइल प्रणाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि यू्क्रेन को लंबे समय से इस प्रणाली की दरकार थी और उन्हें उम्मीद है कि इस प्रणाली से देश को युद्ध के दौरान रूसी हमलों से बचाने में मदद मिलेगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने कहा कि यू्क्रेन को लंबे समय से इस प्रणाली की दरकार थी और उन्हें उम्मीद है कि इस प्रणाली से देश को युद्ध के दौरान रूसी हमलों से बचाने में मदद मिलेगी।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज, हमारा खूबसूरत यूक्रेनी आकाश और सुरक्षित हो गया है क्योंकि पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली यूक्रेन पहुंच गई है।"

अमेरिका ने पिछले साल अक्टूबर में यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल प्रणाली देने पर सहमति जताई थी। वहीं यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा था कि पैट्रियट प्रणाली का मिलना रूस के हमले के खिलाफ मील का पत्थर होगा।

अमेरिका की यह अत्याधुनिक मिसाइल विमान, क्रूज मिसाइलों और कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को भी निशाना बना सकती है। रूस ने यूक्रेन में रिहायशी क्षेत्रों और नागरिक संबंधी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किया है।

यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने मंगलवार देर रात कहा कि पैट्रियट प्रणाली की आपूर्ति एक ऐतिहासिक घटना होगी और यूक्रेन अधिक दूरी तक रूसी लक्ष्यों को नष्ट कर सकेंगे।

रेजनिकोव ने पैट्रियट प्रणाली के लिए अमेरिका, जर्मनी और नीदरलैंड के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने हालांकि न तो यह बताया कि कितनी प्रणालियां मिली हैं और न ही बताया कि इसकी आपूर्ति कब की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका