विदेश की खबरें | जी20 सम्मेलन में यूक्रेन, जलवायु मुद्दों पर समझौते के लिए रचनात्मक तरीके से हिस्सा ले रहे: चीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने शुक्रवार को इस आलोचना को नजरअंदाज किया कि यूक्रेन और जलवायु मुद्दों से संबंधित प्रस्तावों पर उसकी आपत्तियां नयी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में एक समझौते को बाधित कर रही हैं। चीन ने कहा कि वह ‘‘सक्रिय और रचनात्मक तरीके से संबंधित चर्चा में भाग ले रहा है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, आठ सितंबर चीन ने शुक्रवार को इस आलोचना को नजरअंदाज किया कि यूक्रेन और जलवायु मुद्दों से संबंधित प्रस्तावों पर उसकी आपत्तियां नयी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में एक समझौते को बाधित कर रही हैं। चीन ने कहा कि वह ‘‘सक्रिय और रचनात्मक तरीके से संबंधित चर्चा में भाग ले रहा है।’’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आलोचना की थी कि चीन द्वारा उठाई गई आपत्तियों के कारण यूक्रेन और जलवायु मुद्दों पर जी20 देशों द्वारा अभी तक समझौता नहीं किया जा सका है। इस बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन जी20 को बहुत महत्व देता है।

माओ ने यहां प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘चीन जी20 को बहुत महत्व देता है और उसने जी20 नयी दिल्ली शिखर सम्मेलन दस्तावेज पर परामर्श और चर्चा में सक्रिय और रचनात्मक तरीके से हिस्सा लिया है।’’

माओ ने दोहराया कि ‘‘हम सर्वसम्मति कायम करने के सिद्धांत के तहत नयी दिल्ली शिखर सम्मेलन में सकारात्मक परिणाम की दिशा में अन्य पक्षों के साथ काम करने को तैयार हैं।’’

दो दिवसीय शिखर सम्मेलन शनिवार को नयी दिल्ली में शुरू होने वाला है और खबरों में कहा गया है कि सदस्य देशों ने एक संयुक्त वक्तव्य को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा पर ध्यान केंद्रित किया है।

हालांकि, माओ इस सवाल पर बचती नजर आईं कि पिछले साल जी20 के वक्तव्य में यूक्रेन में युद्ध पर एक हिस्सा शामिल था और क्या चीन नयी दिल्ली में यूक्रेन पर इसी तरह के हिस्से पर सहमत होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश सदस्यों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की कड़ी निंदा की।

माओ ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में जी20 को अपने संकल्प पर ध्यान केंद्रित करने, व्यापक आर्थिक नीति समन्वय बढ़ाने और विश्व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि यूक्रेन के मुद्दे पर चीन की स्थिति सुसंगत और स्पष्ट है। माओ ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन पर, हमें उम्मीद है कि संबंधित पक्ष एक-दूसरे की चिंताओं को ध्यान में रखेंगे, साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों के सिद्धांत का पालन करेंगे और संयुक्त रूप से चुनौती का जवाब देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू