विदेश की खबरें | यूक्रेन की मिसाइल ने युद्धपोत को निशाना बनाया : अमेरिकी अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेंटागन के अधिकारियों ने पहले कहा था कि वे यूक्रेन के दावे का सत्यापन नहीं कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इसे खारिज भी नहीं किया था।
पेंटागन के अधिकारियों ने पहले कहा था कि वे यूक्रेन के दावे का सत्यापन नहीं कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इसे खारिज भी नहीं किया था।
अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर खुफिया जानकारी साझा की और कहा कि मोस्क्वा पर बुधवार को कम से कम एक, संभवत: दो मिसाइलें गिरी थीं, जिससे उसमें आग लगी।
अधिकारी ने इसके अतिरिक्त अन्य कोई जानकारी नहीं दी।
अन्य घटनाक्रम
ल्वीव, यूक्रेन - रूसी सैनिकों की वापसी के बाद कीव क्षेत्र में 900 से ज्यादा असैन्य नागरिकों के शव मिले : क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को बताया ।
कीव क्षेत्रीय पुलिस बल के प्रमुख ने बताया कि शवों को या तो सड़कों पर फेंका गया था या अस्थाई रूप से दफनाया गया था। उन्होंने पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि मरने वालों में 95 प्रतिशत लोगों की मौत गोलियां लगने से हुई है।
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा, 350 से अधिक शव बुचा में मिले हैं।
कीव, यूक्रेन - यूक्रेन के दक्षिणी शहर काखोवका में रॉकेट हमले में गंभीर रूप से घायल दो आम नागरिकों की मौत हो गई है। यह जानकारी काखोवका के नगर निकाय अधिकारियों ने फेसबुक पोस्ट के जरिये दी है।
काखोवका नगरपालिका क्षेत्रीय समिति ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘यह काखोवका के लिए शांतिपूर्ण सुबह नहीं दी। पांच घायल आम नागरिकों को काखोवका नगर पालिका अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से दो की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल है। घायलों में एक की हालत गंभीर है और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर है।’’
नगरपालिका ने बताया कि पांचों बम के टुकड़े की चपेट में आने से घायल हुए थे, जिन्हें नजदीकी तवरिस्क से रॉकेट के जरिये दागा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 01:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

