एजेंसी न्यूज

यूक्रेन युद्ध हार गया है रूस: पूर्व विदेश सचिव

पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन ने सोमवार को कहा कि रूस, यूक्रेन युद्ध हार चुका है क्योंकि वह इसके खत्म होने तक कोई तार्किक उद्देश्य हासिल नहीं कर पाएगा और चीन ने मॉस्को पर ‘‘गलत दांव’’ खेला है.

यूक्रेन युद्ध हार गया है रूस: पूर्व विदेश सचिव
(Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 31 मई : पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन ने सोमवार को कहा कि रूस, यूक्रेन युद्ध हार चुका है क्योंकि वह इसके खत्म होने तक कोई तार्किक उद्देश्य हासिल नहीं कर पाएगा और चीन ने मॉस्को पर ‘‘गलत दांव’’ खेला है.

अपनी नयी किताब ‘‘हाउ चाइना सीज इंडिया एंड द वर्ल्ड’’ के विमोचन के बाद सरन ने कहा कि चीन और रूस की यह धारणा थी कि ‘‘यह हमारा वक्त है.’’ यह भी पढ़ें : क्रूज जहाज छापेमारी मामला: समीर वानखेड़े का चेन्नई तबादला

उन्होंने कहा, ‘‘रूस पर दांव लगाना मुझे लगता है कि चीन के लिए गलत है. कई लोग कहते हैं कि आपको रूस की हार का अनुमान नहीं लगाना चाहिए, मैं रूस की हार का अनुमान नहीं लगा रहा हूं बल्कि यह मेरा वास्तविक आकलन है कि रूस युद्ध हार गया है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).