विदेश की खबरें | क्रीमिया में यूक्रेन के ड्रोन ने रूस के आयुध भंडार को निशाना बनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मॉस्को द्वारा 2014 में यूक्रेन से हड़पे गये क्रीमिया में क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) द्वारा नियुक्त प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि किसी के हताहत होने के बारे में तत्काल कोई खबर नहीं है, लेकिन अधिकारी विस्फोट स्थल के आसपास से लोगों को निकाल रहे हैं।
मॉस्को द्वारा 2014 में यूक्रेन से हड़पे गये क्रीमिया में क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) द्वारा नियुक्त प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि किसी के हताहत होने के बारे में तत्काल कोई खबर नहीं है, लेकिन अधिकारी विस्फोट स्थल के आसपास से लोगों को निकाल रहे हैं।
यूक्रेनी सेना इस बात की पुष्टि करती हुई दिखाई दी कि उसने क्रीमिया में ड्रोन हमला किया। इसने अपनी प्रेस सेवा के माध्यम से दावा किया कि क्रास्नोहवार्डिस्क क्षेत्र में एक तेल डिपो और रूसी हथियारों के गोदामों को नष्ट कर दिया गया। हालांकि, इसने यह नहीं बताया कि हमले में किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
यह हमला क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण केर्च पुल पर सोमवार को यूक्रेन द्वारा किए गए हमले के एक सप्ताह से भी कम समय के बाद हुआ। पुल पर हुए हमले में दो लोग मारे गए थे।
मॉस्को ने उसी दिन युद्धकालीन उस समझौते में अपनी भागीदारी समाप्त कर दी, जिसके तहत यूक्रेनी अनाज को काला सागर के माध्यम से निर्यात करने की अनुमति मिल गई थी। रूस ने पुल पर हमले का "प्रतिशोध" लेने का संकल्प लेने के बाद ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन के बंदरगाहों पर हमलों की झड़ी लगा दी थी।
बीती रात यूक्रेन के 11 क्षेत्रों में रूस के हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
रूसी सैनिकों को उनके कब्जे वाले क्षेत्रों से खदेड़ने के लिए यूक्रेन की कोशिशें जारी रहने के चलते भीषण लड़ाई हो रही है।
पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि एक दंपती सहित कम से कम चार लोग मारे गए हैं क्योंकि रूसी सैनिकों ने शुक्रवार रात बाखमत शहर के दक्षिण में स्थित नियु-यॉर्क बस्ती पर गोलाबारी की। इनके अलावा, तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
शनिवार सुबह, यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि दोनेत्स्क क्षेत्र के कोस्तियांतनीवका शहर में शुक्रवार को रॉकेट हमलों में दो लोगों की मौत हो गई।
मंत्रालय ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा कि इस हमले में एक अन्य नागरिक मारा गया। हमले में 20 मकान, कार और एक गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
रूस के हमले में इसकी सीमा से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चेर्नीहीव शहर में दो लोग मारे गए।
इस बीच, बीती रात कीव में शांति रही क्योंकि किसी हवाई हमले का अलर्ट नहीं सुना गया।
यूक्रेनी वायुसेना ने शनिवार सुबह दावा किया कि इसने देश के दक्षिण-पूर्व में 14 रूसी ड्रोन को मार गिराया।
इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि रूसी पत्रकारों का एक समूह दक्षिणी ज़ापोरिज़िया क्षेत्र में गोलाबारी की चपेट में आ गया। मंत्रालय ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि क्रेमलिन समर्थक मीडिया के चार संवाददाता घायल हो गए और सरकारी एजेंसी आरआईए के एक पत्रकार की बाद में चोटों के चलते मौत हो गई।
क्रेमलिन द्वारा ज़ापोरीज़िया क्षेत्र के कब्जे वाले हिस्सों के लिए प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए येवेन बालित्स्की ने एक टेलीग्राम पोस्ट में दावा किया कि पत्रकार एक असैन्य वाहन में यात्रा कर रहे थे जो गोलाबारी की चपेट में आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2023 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

