एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन घटनाक्रम : संयुक्त राष्ट्र ने कहा, खाद्य निर्यात पर बातचीत सकारात्मक रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाताओं से कहा कि ग्रिफिथ्स ने बुधवार और बृहस्पतिवार को विदेश मामलों और रक्षा मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं, जिसमें काला सागर पर यूक्रेन के बंदरगाहों से वैश्विक बाजारों में अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों के निर्यात को सुविधाजनक बनाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

विदेश की खबरें | यूक्रेन घटनाक्रम : संयुक्त राष्ट्र ने कहा, खाद्य निर्यात पर बातचीत सकारात्मक रही

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाताओं से कहा कि ग्रिफिथ्स ने बुधवार और बृहस्पतिवार को विदेश मामलों और रक्षा मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं, जिसमें काला सागर पर यूक्रेन के बंदरगाहों से वैश्विक बाजारों में अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों के निर्यात को सुविधाजनक बनाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

व्यापार और विकास मामलों की महासचिव रेबेका ग्रिनस्पैन ने रूस की राजधानी की सोमवार को यात्रा की जिसके बाद ये बैठकें हुईं, जो वैश्विक बाजारों में रूसी अनाज और उर्वरक उपलब्ध करने पर केंद्रित रहीं। दुजारिक ने शुक्रवार को कहा कि ‘हमने विभिन्न देशों से बहुत सारी सकारात्मक टिप्पणियां देखी हैं।’’

दुजारिक ने पुष्टि की कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस के करीबी सहयोगी बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से निर्यात मुद्दों के बारे में शुक्रवार को बात की।

रूस-यूक्रेन युद्ध में प्रमुख घटनाक्रम:

- घातक रहस्य: इलेक्ट्रॉनिक अस्त्र रूस-यूक्रेन युद्ध को आकार दे रहे हैं।

- विश्लेषकों का मानना ​​है कि रूस 100 दिनों के युद्ध के बाद यूक्रेन में अभी और दिन टिक रह सकता है।

- एपी की तस्वीरें: पश्चिमी कंपनियों के बाहर निकलने के बाद रूसी मॉल आधे-खाली।

- अमेरिका और सहयोगी: यूक्रेन अपराधों के लिए रूस को जवाबदेह ठहराया जाए।

- रूस के रूढ़िवादी नेता यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों से बचे।

अन्य घटनाक्रम

मॉस्को - रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अमेरिका और यूरोप को उन ऊर्जा समस्याओं के लिए दोषी ठहराया, जिनका वे सामना कर रहे हैं। रूसी टीवी पर पुतिन ने कहा कि उन देशों ने अदूरदर्शी नीतियां अपनाईं जो सौर, पवन और हाइड्रोजन जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर बहुत अधिक निर्भर हैं।

उनके विचार में समस्या यह है कि यूरोपीय लोगों ने रूस की चेतावनियों के बावजूद उसके साथ दीर्घकालिक प्राकृतिक गैस आपूर्ति अनुबंध बनाए रखने से इनकार कर दिया। प्राकृतिक गैस की उच्च कीमतों ने भी उर्वरक लागत में वृद्धि की। प्राकृतिक गैस का उपयोग उर्वरक निर्माण में भारी मात्रा में किया जाता है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को उभरते वैश्विक खाद्य और ऊर्जा संकट के लिए पश्चिमी देशों को दोषी ठहराया और समुद्री क्षेत्र से बारूदी सुरंग हटाए जाने की सूरत में यूक्रेन से अनाज निर्यात करने वाले जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाने के अपनी सरकार के प्रस्तावों को दोहराया।

जिनेवा - स्विट्जरलैंड की सरकार ने शुक्रवार को स्विस ‘‘तटस्थता कानून’’ का हवाला देते हुए कहा कि वह डेनमार्क द्वारा यूक्रेन में लगभग दो दर्जन स्विस-निर्मित बख्तरबंद कार्मिक वाहनों को भेजने के अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगी। यह कानून स्विट्जरलैंड को युद्ध में किसी देश को युद्ध सामग्री के निर्यात पर प्रतिबंध लगाता है।

रेहोबोथ बीच, डेलावेयर (अमेरिका) - अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन में रूस के युद्ध को समाप्त करने के लिए ‘‘बातचीत के जरिए समझौता’’ आवश्यक होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या युद्ध को समाप्त करने और क्षेत्र में शांति लाने के लिए यूक्रेन को अपना कुछ क्षेत्र रूस को देना चाहिए, बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन की राय जाने बिना उसके बारे में कोई निर्णय नहीं करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह उनका क्षेत्र है’’ और ‘‘मैं उन्हें यह नहीं बताने जा रहा हूं कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।’’

पेरिस - फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में एक फ्रांसीसी व्यक्ति ‘‘लड़ाई में’’ मारा गया। हालांकि, मंत्रालय ने खारकीव क्षेत्र में एक फ्रांसीसी स्वयंसेवी लड़ाके की मौत को लेकर पूछे जाने पर एक पत्रकार के सवाल के लिखित जवाब में विस्तार से नहीं बताया।

यूक्रेन में मौजूद फ्रांसीसी स्वयंसेवी लड़ाकों की संख्या ज्ञात नहीं है।

ब्रसेल्स - यूरोपीय संघ का कहना है कि उसने अपने ताजा प्रतिबंधों के तहत यूक्रेन में अत्याचार में लिप्त रूसी सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया है, जिसमें बुचा में युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार शीर्ष अधिकारी और मारियुपोल की घेराबंदी शामिल हैं।

कीव, यूक्रेन - यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनका देश रूसी आक्रमण के खिलाफ अपने प्रतिरोध को नहीं रोकेगा। जेलेंस्की ने शुक्रवार को युद्ध के 100 दिन पूरे होने पर वीडियो के जरिए अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमारी टीम बहुत बड़ी है। यूक्रेन की सेना यहां हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे लोग यहां हैं। हमने 100 दिनों की लड़ाई में यूक्रेन का बचाव किया है। जीत हमारी होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).