विदेश की खबरें | यूक्रेन ने पुतिन के करीबी को हिरासत में लिया, मॉस्को नाराज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विश्लेषकों का कहना है कि मेदवेदचुक युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच चल रही वार्ता में कीमती मोहरा हो सकते हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि मेदवेदचुक युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच चल रही वार्ता में कीमती मोहरा हो सकते हैं।

मेदवेदचुक को मंगलवार को यूक्रेन के विशेष सुरक्षा सेवा ने हिरासत में लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रस्ताव रखा कि रूस अपनी कैद में रखे गए यूक्रेनी नागरिकों को रिहा कर मेदवेदचुक की आजादी हासिल कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि 67 वर्षीय मेदवेदचुक 24 फरवरी को यूक्रेन पर हुए रूसी हमले से कई दिन पहले ही नजरबंदी से फरार हो गए थे। वह देशद्रोह और अलगाववादियों के लिए कोयले की खरीद हेतु आंतकवादी संगठनों को उकसाने तथा उनकी सहायता करने के आरोप में 15 साल से उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।

मेदवेदचुक के पुतिन से करीबी संबंध है। कहा जाता है कि उनकी छोटी बेटी मेदवेदचुक को ‘गॉडफादर’ मानती है। उनकी गिरफ्तारी से मॉस्को और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है।

रूस के सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने टेलीग्राम ऐप पर यूक्रेनियाई अधिकारियों को धमकी दी है। मेदवेदेव ने यूक्रेनियाई अधिकारियों को ‘ सनकी’ करार देते हुए चेतावनी दी है कि ‘‘वे सतर्क रहें और रात को दरवाजे बंद रखें।’’

जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलक ने कहा कि मेदवेदेव ‘‘कुछ नहीं हैं।’’

पेंटा सेंटर के विश्लेषक वोलोदिमिर फेसेंको ने एसोसिएटेड प्रेस से बुधवार को कहा, ‘‘पुतिन और मेदवेदचुक के बीच दोस्ताना रिश्ते ने उन्हें कीव के लिए अमूल्य पुरस्कार बना दिया है जबकि क्रेमलिन आक्रोशित है और उसकी बदला लेने की खतरनाक मंशा है।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\