विदेश की खबरें | यूक्रेन के कमांडर ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र के बड़े हिस्से पर नियंत्रण का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी सोमवार को पहली बार पुष्टि की कि यूक्रेनी सैन्य बल रूस के कुर्स्क क्षेत्र में अभियान पर हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी सोमवार को पहली बार पुष्टि की कि यूक्रेनी सैन्य बल रूस के कुर्स्क क्षेत्र में अभियान पर हैं।

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में देश के सैनिकों और कमांडरों की "उनकी दृढ़ता और निर्णायक कार्रवाई के लिए" प्रशंसा करते हुए यह बात कही।

उन्होंने रूसी क्षेत्र में अपने सैनिकों के अभियान के बारे में और कुछ नहीं बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन इस क्षेत्र में मानवीय सहायता प्रदान करेगा।

जेलेंस्की ने कहा कि सरकारी अधिकारियों को इस क्षेत्र के लिए मानवीय योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

कुर्स्क क्षेत्र में नियंत्रण का खुलासा सोमवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से हुआ, जिसमें सैन्य प्रमुख ने राष्ट्रपति को अग्रिम मोर्चे की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

यह पहली बार है जब किसी यूक्रेनी सैन्य अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से इस युद्ध में बढ़त बनाने पर टिप्पणी की है। जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की ने वीडियो में कहा, "सैनिक अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। पूरी अग्रिम पंक्ति में लड़ाई जारी है। स्थिति हमारे नियंत्रण में है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\