एजेंसी न्यूज

Russia-Ukraine Tension: यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद, कीव जा रहा एअर इंडिया का विमान वापस बुलाया गया

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की आशंकाओं के बीच भारतीय नागरिकों को वहां से लाने के लिए बृहस्पतिवार को रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान वापस दिल्ली लौट रहा है. एयर लाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

Russia-Ukraine Tension: यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद, कीव जा रहा एअर इंडिया का विमान वापस बुलाया गया

नयी दिल्ली, 24 फरवरी : रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की आशंकाओं के बीच भारतीय नागरिकों को वहां से लाने के लिए बृहस्पतिवार को रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान वापस दिल्ली लौट रहा है. एयर लाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. दिल्ली से विमान के रवाना होने के बाद यूक्रेन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार सुबह देश का हवाई क्षेत्र असैन्य विमान परिचालन के लिए बंद करने की घोषणा की थी.

यूक्रेन ने अधिकारियों ने एक एनओटीएएम (नोटिस टू एयरमेन)जारी किया. अधिकारियों ने बताया कि एअर इंडिया और केन्द्र सरकार ने इसके बाद विमान को वापस दिल्ली बुलाने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि इसके बाद विमान ने दिल्ली वापसी के लिए ईरान के हवाई क्षेत्र को चुना. यह भी पढ़ें : Gujarat: विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तीन दिन के चिंतन शिविर का आयोजन करेगी कांग्रेस

एयर लाइन के प्रवक्ता ने बताया कि एअर इंडिया उड़ान संख्या 1947 वापस आ रही है क्योंकि कीव ने एनओटीएएम जारी कर दिया है. विमान ने सुबह साढ़े सात बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कीव के लिए उड़ान भरी थी. इसबीच कीव से उड़ान भरकर यूक्रेन इंटरनेशनल एयर लाइंस का एक विमान सुबह 7.45 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा. एसटीआईसी ग्रुप के निदेशक अनुज ने बताया,‘‘ विमान में 182 भारतीय नागरिक हैं और उनमें से अधिकतर छात्र हैं....’’

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2022 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).