देश की खबरें | ब्रिटेन के प्रोफेसर ने इडली को बताया 'बोरिंग', सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के एक प्रोफेसर द्वारा इडली को 'बोरिंग' बताए जाने पर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई। कुछ लोगों के कहना है कि प्रोफेसर की बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है, तो अन्य लोगों का कहना है कि यह संस्कृति और सभ्यता का मामला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर ब्रिटेन के एक प्रोफेसर द्वारा इडली को 'बोरिंग' बताए जाने पर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई। कुछ लोगों के कहना है कि प्रोफेसर की बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है, तो अन्य लोगों का कहना है कि यह संस्कृति और सभ्यता का मामला है।

दरअसल, ट्विटर पर पूछा गया था कि ऐसा कौन सा व्यंजन है जिसके बारे में आपको समझ नहीं आता कि लोग उसे इतना पसंद क्यों करते हैं। इसपर ब्रिटिश प्रोफेसर एवं भारत-ब्रिटेन अध्ययन के विशेषज्ञ एडवर्ड एंडरसन ने इडली को सबसे ‘बोरिंग’ आहार बताया।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: राज्य में भीख मांगने वालों पर लगेगी रोक, भिखारियों के पुनर्वास की योजना.

एंडरसन के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रोफेसर को ''पूरी तरह बद-दिमाग'' व्यक्ति करार दिया।

यह भी पढ़े | वायु प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने के लिए NCRTC पर 50 लाख रुपये जुर्माना: राज्य पर्यावरण मंत्री गोपाल राय.

इससे पहले थरूर के बेटे ईशान थरूर ने प्रोफेसर के बयान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ट्वीट किया, ''मुझे लगता है कि मैंने ट्विटर पर इस बारे में सबसे अपमानजनक विचार देखा है।''

बेटे के ट्वीट के बाद शशि थरूर भी इस जंग में कूद पड़े। उन्होंने ईशान के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, ''हां, मेरे बेटे, इस दुनिया में कुछ ऐसे लोग हैं, ‍जो वास्तव में बद-दिमाग होते हैं। सभ्यता हासिल करना कठिन है। क्रिकेट या ओट्टंथुल्लल का आनंद लो। इस बेचारे पर दया करो।''

हालांकि एंडरसन ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी केरल से हैं और भले ही उन्हें इडली बोरिंग लगती हो, लेकिन इसके अलावा उन्हें सभी दक्षिण भारतीय व्यंजन बहुत पसंद हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर हंगामा चलता रहा।

खानपान के मामलों के जानकार पुष्पेश पंत ने एंडरसन की टिप्पणी पर थरूर की प्रतिक्रिया को वाजिब करार देते हुए कहा कि इडली ''शानदार और संतुलित आहार'' है। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह एक ऐसा आहार है जिसे कई दिन तक अन्य व्यंजनों के साथ खाया जा सकता है।

पंत ने 'पीटीआई-' से कहा, ''मुझे लगता है कि इटली एक शानदार और संतुलित आहार है। इसमें दाल और चावल होते हैं तथा इसमें सब्जियों के इस्तेमाल से प्रोटीन की मात्रा भी काफी अधिक होती है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज