विदेश की खबरें | ब्रिटेनः नॉटिंघम में भारतीय मूल की छात्रा समेत तीन की हत्या में एक व्यक्ति को आरोपित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के नॉटिंघम में भारतीय मूल की एक छात्रा समेत तीन लोगों की छुरा घोंपकर हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति को आरोपित किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 16 जून ब्रिटेन के नॉटिंघम में भारतीय मूल की एक छात्रा समेत तीन लोगों की छुरा घोंपकर हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति को आरोपित किया गया है।

पुलिस ने 31 वर्षीय एक व्यक्ति पर तीन लोगों की हत्या का आरोप लगाया है।

नॉटिंघमशायर पुलिस ने कहा कि वाल्डो कैलोकेन को शनिवार को नॉटिंघम क्राउन अदालत में पेश किया जायेगा। कैलोकेन को मंगलवार को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

मृतकों में 19 वर्षीय ग्रेसी ओमाले कुमार, उनके दोस्त बरनबी वेबर (19) तथा 65 वर्षीय इयान कोट्स शामिल हैं। ग्रेसी प्रतिभाशाली क्रिकेटर एवं हॉकी खिलाड़ी थी।

पुलिस के मुताबिक, ग्रेसी नॉटिंघम विश्वविद्यालय में सहपाठी एवं क्रिकेटर दोस्त बरनबी वेबर के साथ थी जब हमलावर ने मंगलवार तड़के उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने कोट्स की भी चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उनकी वैन चुराकर तीन लोगों को कुचलने की कोशिश की।

ग्रेसी लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर संजॉय कुमार की बेटी थीं।

ग्रेसी की मां डॉ. सिनैड ओमाले ने कहा, ‘‘मेरी प्यारी बेटी जीवन में बहुत कम चीजें चाहती थी, वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, वह अपने दोस्तों के साथ हॉकी खेलना चाहती थी।’’

ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने भी नॉटिंघम का दौरा किया और इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।

भारतीय मूल की मंत्री ने कहा, ‘‘हम आपके और नॉटिंघम के सभी लोगों के साथ हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now