विदेश की खबरें | ब्रिटेन : दुष्कर्म के मामले में मसाज पार्लर चलाने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को 18 साल की जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन में अपने मसाज पार्लर में नौकरी का झांसा देकर युवतियों से दुष्कर्म करने के मामले में भारतीय मूल के 50 वर्षीय व्यक्ति को स्कॉटलैंड यार्ड की जांच के बाद 18 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 18 जून लंदन में अपने मसाज पार्लर में नौकरी का झांसा देकर युवतियों से दुष्कर्म करने के मामले में भारतीय मूल के 50 वर्षीय व्यक्ति को स्कॉटलैंड यार्ड की जांच के बाद 18 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

ज्यूरी ने आरोपी रघु सिंगमनेनी को सर्वसम्मति से चार महिलाओं से जुड़े दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाया और शुक्रवार को वुड ग्रीन क्राउन कोर्ट में उसे सजा सुनाई।

सुनवाई के दौरान पता चला कि सिंगमनेनी उत्तरी लंदन में होलोवे रोड, इस्लिंगटन और हाई रोड, वुड ग्रीन पर दो मसाज पार्लर चलाता था।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि वह महिलाओं को पार्लर में काम देने के वास्ते जॉब एप पर विज्ञापन देता था और उनसे मिलने के लिये समय निर्धारित करता था और फिर उसका यौन उत्पीड़न करता था।

जांच का नेतृत्व करने वाले जासूस कॉन्स्टेबल हुसैन सईम ने कहा, ‘‘इस व्यक्ति ने युवा महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के लिये अपने रसूख का इस्तेमाल किया। इनमें से कई महिलाओं को रोजगार का लालच दिया गया और फिर उन्हें सबसे घातक यौन हमलों का शिकार होना पड़ा।’’

पुलिस ने कहा कि जासूसों ने महिलाओं से पर्याप्त सबूत ले लिये हैं और सिंगमनेनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को दुष्कर्म के तीन मामलों में दोषी ठहराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू