ब्रिटेन की सरकार ने लॉकडाउन खत्म करने की योजना तैयार करने का अनुरोध किया

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में मृतक संख्या का बढ़ना जारी रहने के बावजूद यह जरूरी है।

विपक्षी लेबर पार्टी के नये नेता केर स्टार्मर ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये तीन हफ्ते लागू किय गये ‘घरों के अंदर ही रहने के आदेश’ (लॉकडाउन) का नवीकरण करने के लिये बृहस्पतिवार को सरकार के संभावित फैसले का उनकी पार्टी समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में मृतक संख्या का बढ़ना जारी रहने के बावजूद यह जरूरी है।

इस महीने की शुरूआत में लेबर पार्टी के नेता चुने गये स्टार्मर ने प्रतिबंधों में छूट के लिये सरकार की योजना का विवरण एक हफ्ते के अंदर बताने के लिये मंत्रियों से कहा है।

स्टार्मर ने बीबीसी रेडियो से कहा, ‘‘लोग उम्मीद की एक किरण देखना चाहते हैं। ’’

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 761 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में इससे मरने वालों का आंकड़ा 12,868 पर पहुंच गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 98,476 हो गई है, जिससे इस वैश्विक महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देशों में ब्रिटेन भी शामिल हो गया है।

स्टार्मर ने सरकार को लिखे एक पत्र में चेतावनी दी, ‘‘जांच और सुरक्षात्मक उपकरण पर पहले की गई गलतियों को हम दोहरा नहीं सकते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन पहले ही लागू नहीं करने और महामारी को फैलने से रोकने के लिये उपयुक्त तैयारियां करने में नाकाम रहने को लेकर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजरवेटिव सरकार निशाने पर रही है।

स्वास्थ्य कर्मी अब भी सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी की शिकायतें कर रहे हैं जबकि जांच सीमित संख्या में ही हो रही है।

लेबर नेता ने कहा कि सरकार ने महीने के अंत तक प्रतिदिन एक लाख जांच का वादा किया लेकिन यह अभी प्रतिदिन महज 15,000 ही है।

स्टार्मर ने विदेश मंत्री डोमीनिक राब को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘यह लॉकडाउन लोगों को समान रूप् से प्रभावित नहीं कर रहा है। बल्कि, इसने हमारे देश में मौजूदा असमानता को और अधिक बढ़ा दिया है।

उन्होंने सरकार से पूछा है कि लॉकडाउन क्रमिक रूप से हटाने के बारे में फैसले की सूचना देने के लिये वह किस मानदंड का उपयोग करेगी और किसी आर्थिक क्षेत्र को पहले फायदा मिल सकता है।

उन्होंने मांग की है कि योजना ईस्टर के बाद संसद का सत्र 21 अप्रैल को शुरू होने से पहले प्रकाशित की जाए।

हालांकि, एक सरकारी सूत्र ने कहा कि लॉकडाउन हटाने की रणनीति के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी