विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने सभी वयस्कों के लिए कोविड-19 बूस्टर टीके का विस्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को अपने कोविड-19 बूस्टर टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार करने की घोषणा की।

लंदन, 29 नवंबर ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को अपने कोविड-19 बूस्टर टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार करने की घोषणा की।

सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी वयस्कों के लिए तीसरी टॉप-अप वैक्सीन खुराक की पेशकश का विस्तार करने और दूसरी तथा तीसरी खुराक के बीच के न्यूनतम अंतर को छह से घटाकर तीन महीने करने संबंधी नयी वैज्ञानिक सलाह को स्वीकार करते हुए यह घोषणा की।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ को बताया कि उन्होंने टीकाकरण और टीकाकरण पर संयुक्त समिति (जेसीवीआई) की सलाह को पूर्ण रूप से स्वीकार कर लिया है क्योंकि टीके कोविड-19 के खिलाफ रक्षा का सबसे मजबूत हथियार हैं।

मंत्री ने कहा कि नए स्वरूप ओमीक्रोन के बारे में बहुत कम जानकारी है, लेकिन ऐसी संभावना नहीं है कि टीके कम से कम, गंभीर बीमारी को रोक नहीं पाएं।

जाविद ने संसद को बताया, ‘‘टीकों और वायरस के बीच इस दौड़ में, नए स्वरूप ने वायरस को बढ़त दी है।’’ मंत्री ने दोहराया कि ‘‘कोविड-19 अभी गया नहीं है’’ और आने वाले दिनों में ब्रिटेन में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या 11 के मौजूदा आंकड़े से बढ़ने की आशंका है।

गौरतलब है कि कोविड-19 के नये स्वरूप के मामले ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और पुर्तगाल सहित कई देशों में दर्ज किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी