विदेश की खबरें | ब्रिटेन के जलवायु शिखर सम्मेलन प्रमुख आलोक शर्मा ने कोप-26 में विलंब के आह्वान को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री और स्कॉटलैंड में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन कोप-26 के नामित अध्यक्ष आलोक शर्मा ने नवंबर में बैठक स्थगित करने के पर्यावरणीय समूहों की मांगों को मंगलवार को खारिज कर दिया।

लंदन, सात सितंबर ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री और स्कॉटलैंड में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन कोप-26 के नामित अध्यक्ष आलोक शर्मा ने नवंबर में बैठक स्थगित करने के पर्यावरणीय समूहों की मांगों को मंगलवार को खारिज कर दिया।

130 देशों के 1500 से अधिक पर्यावरणीय संगठनों के समूह क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क ने कोविड-19 सुरक्षा पाबंदियों के चलते सम्मेलन को विलंब से कराए जाने का आग्रह किया था। नेटवर्क का कहना था कि इससे कई देशों के प्रतिनिधि यात्रा नहीं कर पाएंगे।

बहरहाल, शर्मा ने ट्वीट किया कि शिखर सम्मेलन नवंबर में ग्लासगो में तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा क्योंकि वैश्विक महामारी लॉकडाउन की स्थिति के कारण इसे पहले ही एक वर्ष के लिए स्थगित किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन की यात्रा कर सकते हैं।

शर्मा ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन नहीं रूका है इसलिए कोप-26 को नवंबर में आयोजित होना चाहिए।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘लाल सूची वाले देशों के मान्यता प्राप्त प्रतिनिधियों के लिए पृथक-वास वाले होटलों का खर्च ब्रिटेन उठा रहा है। कोविड सुरक्षित शिखर सम्मेलन सुनिश्चित करने के लिए हमारे टीका की पेशकश के अलावा यह सुविधा है।’’ शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\