देश की खबरें | बीड सरपंच हत्या मामले में उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में जाने माने वकील उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है।

मुंबई, 26 फरवरी महाराष्ट्र सरकार ने सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में जाने माने वकील उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है।

देशमुख के परिवार के सदस्यों ने भी ऐसी ही मांग की थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि राज्य सरकार ने संतोष देशमुख हत्या मामले में वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक और अधिवक्ता बालासाहेब कोल्हे को सहायक विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है।

निकम ने 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों और 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों जैसे कुछ ‘हाई-प्रोफाइल’ मामलों में विशेष लोक अभियोजक के तौर पर सेवाएं दी थीं।

बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख का नौ दिसंबर, 2024 को अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। यह आरोप लगाया गया है कि इलाके में एक पवन ऊर्जा कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिश का विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई।

महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को हत्या की इस घटना के कुछ सप्ताह बाद जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इस समय मामले की जांच राज्य आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) कर रहा है। इस जांच के तहत 150 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है और तीन संदिग्ध अब भी फरार हैं।

बीड पुलिस ने हत्या के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है और वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए पोस्टर लगाकर आमजन से मदद भी मांगी है।

यह मामला बीड जिले के केज पुलिस थाने में दर्ज है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं विधायक सुरेश धस ने फडणवीस से मुलाकात कर अनुरोध किया था कि अभियोजन पक्ष के मामले को मजबूत करने के लिए निकम को नियुक्त किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\