जरुरी जानकारी | उज्जीवन बैंक का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत बढ़कर 324 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून, 2023) में 60 प्रतिशत के उछाल के साथ 324 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि डूबे कर्ज में कमी से उसका मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून, 2023) में 60 प्रतिशत के उछाल के साथ 324 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि डूबे कर्ज में कमी से उसका मुनाफा बढ़ा है।

बैंक ने अप्रैल-जून, 2022 की तिमाही में 203 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय 1,464 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,030 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज आय भी जून, 2022 तिमाही के 905 करोड़ रुपये से बढ़कर समीक्षाधीन तिमाही में 1,287 करोड़ रुपये हो गई है।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 32 प्रतिशत वृद्धि के साथ 793 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक ने बताया कि संपत्ति गुणवत्ता के मामले में स्थिति बेहतर हुई है। बैंक की सकल गैर-निष्पादित (एनपीए) आस्तियां जून तिमाही में सुधरकर 2.62 प्रतिशत पर आ गईं। एक साल पहले समान तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 6.51 प्रतिशत पर था।

बैंक का शुद्ध एनपीए भी जून, 2022 तिमाही के 0.11 प्रतिशत से सुधर कर जून, 2023 में 0.06 प्रतिशत रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\