देश की खबरें | यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों से अपने भवनों पर सौर पैनल स्थापित करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2070 तक देश को कार्बन उत्सर्जन से पूरी तरह से मुक्त करने के सरकार के लक्ष्यों की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से अपने भवनों की छतों पर सौर पैनल स्थापित करने का आग्रह किया है ताकि वे स्वच्छ ऊर्जा पहल में योगदान कर सकें।

नयी दिल्ली, चार मई वर्ष 2070 तक देश को कार्बन उत्सर्जन से पूरी तरह से मुक्त करने के सरकार के लक्ष्यों की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से अपने भवनों की छतों पर सौर पैनल स्थापित करने का आग्रह किया है ताकि वे स्वच्छ ऊर्जा पहल में योगदान कर सकें।

यूजीसी के सचिव मनीष आर. जोशी ने तीन मई को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं कालेज के प्राचार्यो को पत्र लिखकर यह आग्रह किया।

जोशी ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘ आपको इस बात की जानकारी होगी कि ग्लासगो में कांफ्रेंस ऑफ पार्टिज (सीओपी-26) में भारत के प्रधानमंत्री ने देश की जलवायु कार्यवाही को लेकर पंचामृत मंत्र दिया था । इसके तहत वर्ष 2030 तक 500 गिगावाट गैर जीवाश्म ऊर्जा क्षमता हासिल करने और वर्ष 2070 तक देश को कार्बन उत्सर्जन से पूरी तरह से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया।’’

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में योगदान का सबसे सरल तरीका भवनों की छतों पर सौर पैनल स्थापित करना है।

पत्र में कहा गया है कि इस दिशा में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने सरकारी भवनों की छतों पर सौर पैनल स्थापित करने की परियोजना की शुरूआत की है।

जोशी ने अपने पत्र के साथ परियोजना का ब्यौरा साझा करते हुए सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से अपने भवनों की छतों को सोलर पैनल स्थापित करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now