युगांडा की सेना के अनुसार, शुक्रवार रात विद्रोहियों ने छापामारी कर कम से कम छह लोगों को अगवा किया और बाद में झरझरा सीमा पार कर कांगो भाग गये।
मपोंडवे-लुबिरिहा के महापौर सेलेवेस्ट मापोज ने एसीसिएटेड प्रेस को बताया कि मारे गये लोगों में एक गार्ड और दो स्थानीय लोग शामिल थे।
उन्होंने बताया कि विद्रोहियों ने एक छात्रावास में आग लगा दी जिसमें कुछ छात्र गंभीर रूप से झुलस गये, जबकि अन्य को गोली मार दी गई या उन्हें चाकू से गोदा गया था।
युगांडा की सेना ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बोले किए गए हमले में पांच हमलावर शामिल थे।
सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर फेलिक्स कुलयिगे ने एक बयान में कहा था कि पास के एक ब्रिगेड के सैनिकों ने हमले का जवाब दिया। स्कूल में आग लगी हुई थी और छात्रों के शव परिसर में पड़े हुए थे।
हालांकि प्रवक्ता ने अपने बयान में 47 शवों का हवाला दिया गया था, जिसमें आठ अन्य लोग घायल हुए थे और स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि अशांत पूर्वी कांगों में स्थित अपने ठिकानों से कई वर्षों से हमला कर रहे चरमपंथी समूह "एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस" के विद्रोहियों ने सीमावर्ती कस्बे मपोंडवे के लुबिरिहा माध्यमिक विद्यालय पर शुक्रवार को छापा मारा था।
वहीं, युगांडा के एक प्रभावशाली राजनीतिक नेता और क्षेत्र के पूर्व विधायक विनी किजा ने ट्विटर पर "कायरतापूर्ण हमले" की निंदा की।
उन्होंने कहा, "स्कूलों पर हमले अस्वीकार्य हैं और यह बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है, स्कूलों को हमेशा "हर छात्र के लिए एक सुरक्षित स्थान" होना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY