देश की खबरें | यूडीएफ ने डिजिटल विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों की सतर्कता टीम से जांच कराने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने शनिवार को केरल की वामपंथी सरकार से यहां सरकारी डिजिटल विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों की सतर्कता विभाग से जांच कराने का आदेश देने की मांग की।
तिरुवनंतपुरम, 12 जुलाई विपक्षी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने शनिवार को केरल की वामपंथी सरकार से यहां सरकारी डिजिटल विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों की सतर्कता विभाग से जांच कराने का आदेश देने की मांग की।
कांग्रेस के नेतृत्व वाले मोर्चे यूडीएफ ने कहा कि प्रतिष्ठित संस्थान में कथित अवैध गतिविधियों, वित्तीय धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक विशेष सतर्कता दल का गठन किया जाना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय में कथित कदाचार के संबंध में मीडिया में आई खबरों की ओर उनका ध्यान दिलाया।
उन्होंने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति हैं, जो राज्य के आईटी विभाग के अधीन संचालित होता है।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि भ्रष्टाचार इस तथ्य के कारण है कि विश्वविद्यालय के गठन के बाद से कोई ऑडिट नहीं किया गया है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के अधीन विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं हो रही हैं।
उन्होंने कहा, "इसलिए, हम अनुरोध करते हैं कि इस मामले की जांच के लिए एक विशेष सतर्कता दल नियुक्त किया जाए और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

