देश की खबरें | उद्धव ने सपरिवार मतदान किया, लोगों से महाराष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा का आह्वान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में अपना वोट डाला और लोगों से ‘महाराष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा’ के लिए बड़ी संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
मुंबई, 20 नवंबर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में अपना वोट डाला और लोगों से ‘महाराष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा’ के लिए बड़ी संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
ठाकरे ने अपनी पत्नी रश्मी और बेटों आदित्य एवं तेजस के साथ बांद्रा पूर्व में वोट डाला।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में मतदान करें और महाराष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा करें।’’
ठाकरे के भतीजे वरुण सरदेसाई बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं।
यह पहली बार है कि उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदार के लिए मतदान कर रहे हैं।
आदित्य ठाकरे शहर की वर्ली सीट से फिर से चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं जहां से वह फिलहाल विधायक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2024 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

