एजेंसी न्यूज

उद्धव ठाकरे का कटाक्ष: वित्त मंत्री ने मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेन्द्र मोदी सरकार का ‘‘आखिरी’’ बजट पेश किया है.

उद्धव ठाकरे का कटाक्ष: वित्त मंत्री ने मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया
(Photo Credits ANI)

रायगढ़, 1 फरवरी : शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेन्द्र मोदी सरकार का ‘‘आखिरी’’ बजट पेश किया है.

मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि सीतारमण का कहना है कि बजट चार “जातियों” -गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर केंद्रित है. ठाकरे ने कहा कि सरकार को आखिरकार एहसास हुआ कि देश में ये चार तरह के लोग हैं. यह भी पढ़ें : भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है: CM ममता बनर्जी

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने अपना आखिरी बजट पेश किया. वित्त मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने बहुत भारी मन से ऐसा किया और आखिरी बजट पेश किया.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).