एजेंसी न्यूज

Maharashtra: उद्धव ठाकरे को उनके ही विधायकों ने बर्खास्त कर दिया- भाजपा मंत्री

महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उनके ही विधायकों ने शिवसेना से ‘बर्खास्त’ कर दिया है.

Maharashtra: उद्धव ठाकरे को उनके ही विधायकों ने बर्खास्त कर दिया- भाजपा मंत्री
उद्धव ठाकरे (Photo: ANI)

मुंबई, 5 मार्च : महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को उनके ही विधायकों ने शिवसेना से ‘बर्खास्त’ कर दिया है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता महाजन ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “उद्धव ठाकरे की शिवसेना के करीब 40 विधायकों ने उनके खिलाफ बगावत कर दी और अब पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास है.” उन्होंने कहा, “ऐसा समय आ गया है कि उन्हें (उद्धव को) उनके ही विधायकों ने पार्टी से बर्खास्त कर दिया है.” यह भी पढ़ें : UP: ईवी खरीदारों को टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस से छूट देगी योगी सरकार

मंत्री ने कहा कि शिंदे खेमे के 40 'बागी' विधायकों ने शिवसेना नहीं छोड़ी थी, लेकिन अन्य (जो ठाकरे के प्रति वफादार थे) ने पार्टी छोड़ी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).