देश की खबरें | उद्धव ठाकरे के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर ‘भूमि पूजन' में शामिल होने की संभावना नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को संकेत दिया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर शामिल नहीं होंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन अगस्त शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को संकेत दिया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर शामिल नहीं होंगे।

राउत ने भूमि पूजन समारोह की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री वहां जा रहे हैं। मुख्यमंत्री (ठाकरे) कभी भी जा सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | अयोध्या: सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा, बोले- 500 साल बाद आया ऐतिहासिक मौका, 4 और 5 को दिवाली मनाने की अपील.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसमें शामिल होने का कार्यक्रम है।

राउत ने राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में शिवसेना के योगदान को दोहराया है और कहा कि पार्टी ने एक करोड़ रुपये का दान राम मंदिर के निर्माण के लिए दिया है।

यह भी पढ़े | Unlock 3: 5 अगस्त से खुलेंगे जिम और योगा सेंटर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस.

उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या और आसपास के इलाके में कोरोना वायरस की महामारी चिंता का विषय है...उत्तर प्रदेश की मंत्री कमल रानी वरुण की कोविड-19 बीमारी की वजह से मौत हो गई जबकि तीन और मंत्री संक्रमित हैं।’’

राउत ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि जहां समारोह हो रहा है वहां कम से कम लोगों को जाना चाहिए। यह अहम है कि प्रधानमंत्री वहां जा रहे हैं। मुख्यमंत्री (ठाकरे) किसी भी समय वहां जा सकते हैं।’’

यह पूछे जाने पर क्या कि ठाकरे को समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है? राउत ने कहा, कोई भी निमंत्रण का इंतजार नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मंदिर के पुजारी और सुरक्षा कर्मियों को पृथक-वास में भेजा गया है।

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि शिवसेना इस मुद्दे (पार्टी के नेता को आमंत्रित नहीं करने को) राजनीतिक रंग नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में स्थिति गंभीर है और वहां चिकित्सा आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।’’

राउत ने कहा, ‘‘ और आप (मीडिया) सवाल कर रहे हैं कौन वहां जा रहा है। वहां यथासंभव कम से कम लोगों को जाना चाहिए...हम बाद में वहां जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि यहां तक कि भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई, वे भी संभवतः कोविड-19 की वजह से नहीं जा रहे हैं।

राउत ने कहा कि शिवसेना ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि अगर बाबरी ढांचे को नहीं गिराया जाता तो मंदिर का निर्माण संभव नहीं होता।

उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक ने स्वीकार किया कि वे शिव सैनिक (शिवसेना कार्यकर्ता) थे जिन्होंने विवादित ढांचे को गिराया था।

राउत ने कहा, ‘‘ अत: वो हम थे जिन्होंने मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया। हम खुश हैं कि मंदिर का निर्माण हो रहा है और आपने देखा कि उद्धव ठाकरे जी व हमारी शिवसेना ने एक करोड़ रुपये इसके लिए दिए हैं।’’

इस बीच, राउत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस सक्षम है। अगर वह मामले की जांच कर रही है तो उसपर भरोसा रखना चाहिए। पुलिस जगत में मुंबई पुलिस के प्रति आस्था है। ’’

उल्लेखनीय है कि राजपूत 14 जून को ब्रांदा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे और उनकी मौत की जांच मुंबई पुलिस के साथ पटना पुलिस भी कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\