देश की खबरें | सामाजिक दूरी को लेकर अभिभावक से डांट खाने वाली बच्ची से उद्धव ठाकरे ने की बात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तीन साल की उस बच्ची से बातचीत की जिसके अभिभावक ने सामाजिक दूरी के नियम का ‘उल्लंघन’ करने पर उसे प्यार-प्यार में डांट लगाई थी।
मुंबई, आठ जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तीन साल की उस बच्ची से बातचीत की जिसके अभिभावक ने सामाजिक दूरी के नियम का ‘उल्लंघन’ करने पर उसे प्यार-प्यार में डांट लगाई थी।
ठाकरे ने अंशिका शिंदे के पिता को फोन किया। शिंदे का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह एक दूध वाले को पैसे देने के दौरान गलती से नोटों को छूने के लिए माफी मांग रही हैं।
शिंदे का परिवार पुणे के विश्रांतवाडी मे रहता है। परिवार उस समय चौंक गया जब उनके पास मुख्यमंत्री का फोन आया। ठाकरे ने अंशिका से बातचीत करते हुए कहा कि अगर उसके मां-बाप उसे दोबारा डाटें तो वह उन्हें इसके बारे में बताए।
वीडियो में अंशिका की मां को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि अगर उसने दूध वाले को नोट देते समय नोट छुआ तो वह ‘उद्धव अंकल’ को इसके बारे में बता देंगी।
यह भी पढ़े | इंदौर में 24 दिन बाद दी गई COVID-19 से मरीज की मौत की जानकारी, केंद्र सरकार से जांच की मांग.
ठाकरे को जब इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने बच्ची के पिता को फोन किया और कहा कि वह एक शिव सैनिक को परेशान न करें। कॉल रिकॉर्डिंग में प्रसन्नचित्त ठाकरे को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘ मुझे यह पता चला कि आप मेरा नाम लेकर अंशिका को डांट रहे हैं।’’
बच्ची के पिता ने मुख्यमंत्री को बताया कि अंशिका उन्हें बहुत पसंद करती हैं, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ अंशिका, अपने मम्मी-पापा से कहो कि आप अच्छी बच्ची हो और उनकी बात सुनोगी। लेकिन अगर उन्होंने दोबारा डांटा तो मुझे बताना।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)