देश की खबरें | उद्धव ठाकरे को धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से बचना चाहिएः मेमन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व सांसद मजीद मेमन ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि उन्हें "किसी खास धार्म की गतिविधि" को बढ़ावा देने से बचना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व सांसद मजीद मेमन ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि उन्हें "किसी खास धार्म की गतिविधि" को बढ़ावा देने से बचना चाहिए।

बहरहाल, राकांपा ने तुरंत उनकी टिप्पणी से दूरी बना ली।

यह भी पढ़े | उत्तरी दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार जेएनयू छात्र शरजील इमाम पाया गया कोरोना पॉजिटिव- मीडिया रिपोर्ट : 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मेमन ने ट्वीट किया, "राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए आमंत्रित लोगों में उद्धव ठाकरे भी हैं। वह कोविड-19 की वजह से लागू पाबंदियों का सम्मान करते हुए अपनी निजी हैसियत से उसमें हिस्सा ले सकते हैं। एक धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के मुखिया को किसी खास धर्म की गतिविधि को बढ़ावा देने से बचना चाहिए।"

राकांपा प्रवक्ता संजय तटकरे ने कहा, "यह उनकी (मेमन की) निजी राय है। पार्टी का रुख स्पष्ट है कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद विवाद खत्म हो गया। इसलिए जो भी कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है, वह शिरकत कर सकता है। "

यह भी पढ़े | India Coronavirus Updates: देश में 2 वैक्सीन ट्रायल के फेज-1 और फेज-2 में, इसकी सप्‍लाई पर चर्चा शुरू, नीति आयोग.

महाराष्ट्र में ठाकरे नीत शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। शिवसेना ने स्पष्ट तौर पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया है।

एक दिन पहले शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा था कि ठाकरे "निश्चित रूप" से पांच अगस्त को भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या कार्यक्रम के लिए ठाकरे को निमंत्रण मिला है, तो राउत ने कहा, " यह आएगा।"

पिछले साल नवंबर में उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण की इजाजत दे दी थी और इसके लिए एक न्यास बनाने का निर्देश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\