देश की खबरें | उद्धव ठाकरे को हिन्दुत्व के प्रमाणपत्र की जरूरत : भाजपा विधायक शेलार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा विधायक आशीष शेलार ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, जो शिवसेना के भी प्रमुख हैं, को हिन्दुत्व का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत है क्योंकि वह अपने दिवंगत पिता बाला साहेब ठाकरे द्वारा शुरू की गई राजनीति से ‘विमुख’ हो गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 13 अक्टूबर भाजपा विधायक आशीष शेलार ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, जो शिवसेना के भी प्रमुख हैं, को हिन्दुत्व का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत है क्योंकि वह अपने दिवंगत पिता बाला साहेब ठाकरे द्वारा शुरू की गई राजनीति से ‘विमुख’ हो गए हैं।

शेलार ने यह टिप्पणी, ठाकरे द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर पलटवार करते हुए यह कहे जाने के बाद की कि ‘‘ मुझे मेरे हिन्दुत्व के लिए प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: जेडीयू के विरोध के बाद LJP को लेकर BJP हुई सख्त, कहा- प्रधानमंत्री की तस्वीर उपयोग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई.

उल्लेखनीय है कि ठाकरे को धार्मिक स्थलों को दोबारा खोलने के सिलसिले में लिखी चिट्ठी में कोश्यारी ने पूछा, ‘क्या आप अचानक धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं, जिस शब्द से आप नफरत करते थे?

शेलार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘ आप इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते हैं कि आप हिन्दुत्व से विमुख हो गए हैं जिसका अनुपालन आपके पिता (बाला साहेब ठाकरे जिन्होंने शिवसेना की स्थापना की थी) करते थे। जिन लोगों ने वीडी सावरकर को अपमानित किया उनके साथ आप सत्ता में साझेदारी कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली के अंदर बढ़ रहे प्रदूषण संकट से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार सख्त, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नार्थ एमसीडी पर 20 लाख रुपये जुर्माना लगाने का दिया आदेश.

भाजपा विधायक ने वार्षिक ‘आषाढी एकादशी’ के अनुष्ठान का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘ आप जब कुछ महीने पहले परंपरा के अनुसार, पंढरपुर गए तो भगवान विट्ठल के चरण स्पर्श नहीं किए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको राज्यपाल कोश्यारी के प्रमाणपत्र की जरूरत है जो उत्तराखंड से आते हैं जो देवभूमि है।’’

गौरतलब है कि बालासाहेब ठाकरे को हिन्दुत्व का चेहरा माना जाता था और उन्हें ‘हिंदू हृदय सम्राट’ के रूप में संबोधित किया जाता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\