देश की खबरें | उद्धव ठाकरे ने मुंबई के संबंध में राज्यपाल की टिप्पणी की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई के संबंध में की गई अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब यह तय करने का समय आ गया है कि उन्हें घर वापस भेजा जाना चाहिए या जेल।

मुंबई, 30 जुलाई शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई के संबंध में की गई अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब यह तय करने का समय आ गया है कि उन्हें घर वापस भेजा जाना चाहिए या जेल।

ठाकरे ने राज्यपाल पर मुंबई और ठाणे में ‘‘शांति से रह रहे हिंदुओं को बांटने’’ की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

कोश्यारी ने शुक्रवार शाम यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मुंबई में यदि गुजराती और राजस्थानी लोग नहीं रहेंगे तो यहां पैसा बचेगा ही नहीं और यह देश की आर्थिक राजधानी नहीं रहेगी।

इस टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद राज्यपाल ने शनिवार को कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया है। उन्होंने कहा कि उनका ‘‘मराठी भाषी लोगों की कड़ी मेहनत को कमतर करने का कोई इरादा नहीं था।’’

अपने आवास ‘मातोश्री’ में यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘मराठी लोगों के खिलाफ राज्यपाल के मन में जो नफरत है, वह अनजाने में सामने आ गई है।’’

उन्होंने मांग की कि राज्यपाल मराठी लोगों से माफी मांगें।

ठाकरे ने राज्यपाल पर सभी के साथ समान व्यवहार करने संबंधी अपने कर्तव्य को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया।

ठाकरे ने आरोप लगाया, ‘‘राज्यपाल ने हिंदुओं के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश की, जो अपनी जाति, पंथ और धर्म के बावजूद राज्य में पीढ़ियों से शांति से रह रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि कोश्यारी को घर वापस भेजा जाए या फिर जेल... पिछले तीन साल में उन्होंने महाराष्ट्र में रहकर मराठी भाषी लोगों का अपमान किया है। अब इन टिप्पणियों से उन्होंने राज्यपाल के पद का अपमान किया है।’’

उन्होंने कहा कि 1992 के दंगों के दौरान, शिवसेना ने ठाणे और मुंबई में हिंदुओं को बचाया था, लेकिन उस समय उसने यह नहीं देखा था कि वे मराठी लोग थे या गैर-मराठी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि मैं राज्यपाल के पद का अपमान नहीं करना चाहता, क्योंकि यह एक बड़ा पद है। लेकिन उस पद पर आसीन व्यक्ति को भी इसकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए।’’

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि मराठी लोग राज्यपाल से उनकी टिप्पणी को लेकर नाराज हैं, क्योंकि मुंबई उनके द्वारा महाराष्ट्र को उपहार में नहीं दी गई है, बल्कि संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के दौरान दिए गए बलिदानों के माध्यम से इसे हासिल किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने महाराष्ट्र में रहने वाले मराठी भाषी लोगों का अपमान किया है..उन्हें विश्व प्रसिद्ध ‘कोल्हापुरी जोड़ा’ (कोल्हापुर में बने चमड़े के सैंडल) दिखाने की जरूरत है।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हालांकि कुछ लोग दिल्ली में बैठे हैं, वे मुंबई पर नजर रख रहे हैं, और इसके पीछे की वजह इसकी संपत्ति है, जिसके बारे में राज्यपाल ने सार्वजनिक रूप से कहा है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह कोविड ​​-19 महामारी से लड़ रहे थे और लोग मर रहे थे, राज्यपाल चाहते थे कि धार्मिक स्थलों को फिर से खोल दिया जाए।

ठाकरे ने आरोप लगाया, ‘‘कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए राज्यपाल के कोटे से 12 नामों को मंजूरी नहीं दी। उन्होंने समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के बारे में भी ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\