एजेंसी न्यूज

उद्धव ठाकरे ने पार्टी विधायकों से मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का मुद्दा उठाने को कहा

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले बुधवार को यहां पार्टी विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक की.

उद्धव ठाकरे ने पार्टी विधायकों से मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का मुद्दा उठाने को कहा
(Photo Credits ANI)

मुंबई, 27 जून : शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले बुधवार को यहां पार्टी विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक की.

पार्टी के एक विधायक ने कहा कि ठाकरे ने उनसे सत्र के दौरान ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा’ (नीट)-स्नातक में कथित अनियमितताओं और किसानों के मुद्दों को उठाने को कहा. यह भी पढ़ें : अन्नामलाई ने द्रमुक नेता को मानहानि का नोटिस भेजा, एक करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा

विधायक ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चाहते हैं कि पार्टी के विधायक राज्य में मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन का मुद्दा भी उठाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 08:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).